Rajendra Devray / Fri, May 15, 2026 / Post views : 337
बड़वानी जिले से 200 हज यात्री रवाना, टीकाकरण-फिटनेस जांच के बाद हुआ सम्मान
बड़वानी, मई 2026। जिला हज कमेटी बड़वानी मध्यप्रदेश के तत्वावधान में जिले से हज यात्रा पर जाने वाले आजमीने हज का सम्मान व विदाई समारोह आयोजित हुआ।

हज यात्रियों का टीकाकरण व फिटनेस जांच जिला चिकित्सालय बड़वानी में सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना एवं सीएमएचओ डॉ. सुरेखा जमरे के मार्गदर्शन में पूर्ण कराया गया।


इसमें जिला हज कमेटी के आदिल तिगाले, हज खिदमतगार अब्दुल सादिक चंदेरी, आरिफ शेख 'इकरा', फजलुर्रहमान शेख, रजाक तिगाले, पूर्व हज कमेटी अध्यक्ष असलम शेख, सेंधवा से गफ्फार खत्री व बोहरा समाज से इस्माइल भाई की टीम का सहयोग रहा।

समारोह में बड़वानी जिला मुस्लिम कमेटी सदर इदरीश खान, सुन्नत मुस्लिम जमाअत दारुल क़ज़ात सदर कय्यूम कुरैशी, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन, खरगोन जिला सदर रियाजउद्दीन शेख,शायर कयामुद्दीन 'कयाम', ईव हॉस्पिटल के सुनील शर्मा, डॉ. स्वर्णकार, डॉ. मनोज नाइक, डॉ. अजीत सोलंकी, डॉ. मयंक पाटीदार, उद्योगपति पाटनी अंजड़, जिला पेंशनर अध्यक्ष विजय कुमार जैन, रघुवंशी सर,सहित जनप्रतिनिधियों व विभिन्न धर्मों के वरिष्ठजनों ने पुष्पमाला व मिठाई से हज यात्रियों का इस्तकबाल किया इसे महत्वपूर्ण समय पर देखने को मिला गंगा जमनी तहजीब का माहौल।
मीडिया प्रभारी अब्दुल सादिक चंदेरी व आरिफ शेख 'इकरा' ने बताया कि बड़वानी शहर से 25 व पूरे जिले से लगभग 200 आजमीने हज, हज कमेटी ऑफ इंडिया व प्राइवेट टूर से मक्का-मदीना रवाना होंगे। हज वेलफेयर कमेटी के मुकीत खान के अनुसार हज की आखिरी फ्लाइट 19 मई को मुंबई से जाएगी।
शहर के इमामों ने हज के अरकान बताए। डॉ. अब्दुल रशीद पटेल ने दुआ की। आरिफ शेख 'इकरा' ने 'अल्लाहुम्मा लब्बैक' की सदाओं के साथ हाजियों को विदा किया। सभी ने यात्रियों की सलामती और देश दुनियां में अमन-शांति की दुआ की।
जिला हज कमेटी ने जिला अस्पताल, शासन,प्रशासन, नगरपालिका, मीडिया व बड़वानी की आवाम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) परिवार व जिले के पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन