Rajendra Devray / Fri, Jun 5, 2026 / Post views : 415
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
प्रतापगढ़ शहर के लोहार गली से सब्जी लेकर जा रही महिला से चेन स्नैचिंग का मामला आया सामने
सीसीटीवी कैमरों में एक बाइक पर तीन संदिग्ध की पड़ताल में जुटी पुलिस
शहर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग वारदात के बाद प्रतापगढ़ सहम उठा। एक वारदात शहर के बीच तो दूसरी तालाब एरिये में टहलने आई महिला को निशाना बनाया गया। सीआई शम्भूसिंह ने बताया कि जानकारी अनुसार पीड़ित राजीव कुमार निवासी लौहार गली, थाना प्रतापगढ़ ने थाने पर लिखित रिपोर्ट देकर बताया

की उनकी पत्नी गुरुवार शाम शहर के निचला बाजार स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेकर लौहार गली स्थित घर लौट रही थी कि एक बाइक पर तीन युवक आएं और पीछे से महिला के गले से चेन छीनकर भाग निकले। वारदात के बाद महिला के चिल्लाने पर लुटेरे मोटरसाइकिल लेकर भाग निकले सूचना के बाद कोतवाली पुलिस व कस्बा चौकी का स्टॉफ मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी एकत्रित की। सीसीटीवी कैमरों में पडताल के बाद एक बाइक पर तीन संदिग्ध नजर आएं। जिनकी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन