Rajendra Devray / Mon, Apr 13, 2026 / Post views : 286
थाना अंजड़ पर मोटरसाइकिल विक्रेताओं की बैठक आयोजित
बड़वानी। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एसडीओपी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13.04.2026 को थाना अंजड़ में मोटरसाइकिल विक्रेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन थाना प्रभारी अंजड़ श्री रेवाराम चौहान द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के समस्त मोटरसाइकिल विक्रेता उपस्थित रहे। बैठक में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

हेलमेट अनिवार्य रूप से देने के निर्देश
थाना प्रभारी द्वारा सभी विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे प्रत्येक मोटरसाइकिल की बिक्री के साथ ग्राहकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही ग्राहकों को हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक करने की बात भी कही गई।

यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पर जोर
बैठक में बताया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हेलमेट का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। विक्रेताओं से अपेक्षा की गई कि वे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए ग्राहकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

थाना प्रभारी श्री रेवाराम चौहान ने कहा कि पुलिस द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की बैठकें आयोजित कर यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह पहल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं आमजन में जागरूकता लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन