Rajendra Devray / Sat, Apr 11, 2026 / Post views : 67
थाना पानसेमल में मोटरसाइकिल शो-रूम संचालकों की बैठक आयोजित हेलमेट अनिवार्यता, सीसीटीवी व दस्तावेज सत्यापन पर विशेष जोर
यातायात जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने हेतु पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी पानसेमल निरीक्षक मंशाराम वगेन द्वारा थाना पानसेमल में क्षेत्र के समस्त मोटरसाइकिल शो-रूम संचालकों एवं विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वाहन विक्रय प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी एवं नियमबद्ध बनाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, जिसमें सभी शो-रूम संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उनकी सतत निगरानी सुनिश्चित करने, प्रत्येक ग्राहक का वैध दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन करने तथा सभी कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।

साथ ही बिना हेलमेट के किसी भी ग्राहक को मोटरसाइकिल विक्रय न करने एवं प्रत्येक वाहन के साथ शासन की गाइडलाइन अनुसार हेलमेट उपलब्ध कराने, शो-रूम के बाहर फ्लेक्स/बैनर के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करने तथा वाहन विक्रय से पूर्व बीमा, रजिस्ट्रेशन सहित समस्त आवश्यक दस्तावेजी कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपस्थित संचालकों द्वारा अपने सुझाव साझा किए गए तथा पुलिस एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की सहमति व्यक्त की गई, जिससे क्षेत्र में सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन