Rajendra Devray / Mon, Jun 15, 2026 / Post views : 405
अंजड़ में आवल्या परिवार में एक और हुआ नेत्र दान।
अंजड़ नगर के पटेल नगर में आवल्या परिवार ने नेत्रदान की परंपरा को कायम रखते हुए देवेंद्र पिता नारायण जीआवल्या के नेत्रदान करवाये।
भारतीय जैन संघटना एवं लायन्स क्लब अंजड़ के प्रयास से नगर के जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत प्रबंधक नारायण जी आवल्या ने अपने पुत्र देवेंद्र का नेत्र दान करवाया । देवेन्द्र के आकस्मिक निधन की खबर भारतीय जैन संगठन के विभागीय अध्यक्ष लायन धर्मेंद्र जैन को मिलते ही देवेन्द्र के बड़े भाई उन्नत जैविक कृषक वीरेंद्र आवल्या एवं कैलाश आवल्या से संपर्क किया एवं नेत्रदान की भावना जाहिर की। धर्मेंद्र जैन ने बीजेएस एवं रोटरी क्लब के डॉ चक्रेश पहाड़िया को नेत्रदान की क्रिया को संपन्न करवाने के लिए संपर्क किया। देवेन्द्र की पुत्री सिद्धि एवं पुत्र रुद्र पाटीदार ने पिता के नेत्र दान पर अपनी सहमति प्रदान की। बीजेएस के पीयूष जैन ,अमित पाटनी, आकाश लुंकड़, विजय लुंकड़, कमलेश सेठ ,गौतम लुंकड़ विपिन गोधा एवं लायन्स क्लब के माणक वडनेरे,

शेखर सोलंकी, कल्पना जैन, सुनीता कुकरेजा, गीता सोलंकी,रमेश कुकरेजा, जगदीश मोदी,ओमप्रकाश भावसार ने नेत्र दाता परिवार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि श्री देवेंद्र आवल्या के नेत्रों से चार व्यक्तियों का जीवन रोशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन