Rajendra Devray / Wed, Jul 1, 2026 / Post views : 160
बड़वानी में आज अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव कई कार्यक्रम, भाग लेंगे किसानों को मिलेगी सौगात
बड़वानी:-मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्या. (अपेक्स बैंक) के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव का 1 जुलाई, बुधवार को बड़वानी जिला मुख्यालय पर आगमन होगा। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि
सुबह 11 बजे महेंद्र सिंह यादव इंदौर से सीधे ठीकरी पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित 212 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। इससे लाभार्थियों के अपने घर का सपना साकार होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
ठीकरी के बाद दोपहर 12 बजे वे ग्राम तलून पहुचेंगे वहां श्री खटूश्याम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
दोपहर 2 बजे बड़वानी पहुचेंगे बड़वानी में उनका मुख्य कार्यक्रम अर्जुन पैलेस मांगलिक भवन में होगा। यहां वे किसानों से जुड़ी कई योजनाओं का लाभ वितरित करेंगे। किसानों के बचत खातों का वितरण, सहकारी बैंक के नए सदस्यों को अंश प्रमाण पत्रों का वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) प्रमाण पत्रों का वितरण
इसके बाद वे परिसर में पौधारोपण करेंगे और किसान सभा को संबोधित करेंगे।
पत्रकार वार्ता भी होगी
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि सभी कार्यक्रमों के समापन के बाद महेंद्र सिंह यादव एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। इसमें वे सहकारिता विभाग की योजनाओं और जिले में बैंक की गतिविधियों की जानकारी देंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी हितग्राही किसानों को कार्यक्रम की सूचना दे दी गई है। जिला भाजपा ने क्षेत्र के सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन