Rajendra Devray / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 285
बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस जिला भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजय यादव, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा महामन्त्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल की गरिमामय उपस्थिति में उत्साह पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय को आकर्षक फूलों से सजाया गया, तथा एक प्रदर्शनी गैलेरी भी लगाई गई, जिसमे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व वरिष्ठ नेताओ के कटआउट लगाए गए।

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि सर्वप्रथम अतिथियो ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा कार्यालय पर भाजपा के झंडे का ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया तथा मिठाई खिला कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा कर एक दूसरे को बधाइयां दी।
पश्चात भोपाल में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला कार्यालय के सभागृह में एलईडी के माध्यम से देखा गया।
इस अवसर पर भीषण गर्मी को देखते हुए आमजनो के लिए भाजपा कार्यालय के बाहर शीतल प्याऊ का शुभारम्भ भी किया गया।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद व प्रदेश भाजपा महामन्त्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने कहा कि भाजपा के 47 साल के इस सफर में मूल सिद्धांत राष्ट्र प्रथम की भवना को लेकर कार्य किया गया। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी का कहना था कि अंतिम व्यक्ति का भला ही राष्ट्र के उदय के लिए जरूरी है। वही हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि मैं देश का प्रधानमंत्री होने का जितना गर्व महसूस करता हूं उससे कही ज्यादा गर्व भाजपा का कार्यकर्ता होने पर करता हूं। इसी भाव के साथ आज भाजपा के छोटे से छोटे कार्यकर्ता ने अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहरा कर स्थापना दिवस को एक पर्व के रूप में मनाया है।
वही जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि आज भाजपा का 47 वा स्थापना दिवस जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यालय में सैकड़ो कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया तथा बड़वानी जिले में प्रत्येक बूथ पर सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज लगाकर भाजपा को मजबूत होने का संदेश दिया है। मैं जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।
इस अवसर पर भाजपा स्थापना दिवस के जिला संयोजक भागीरथ पाटीदार, जिला महामंत्री द्वय भागीरथ कुशवाह व सचिन चौहान, वरिष्ठ सुभाष जोशी, अम्रतलाल अग्रवाल, भगवती प्रसाद शिंदे, नप अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान, जया शर्मा, अजय कानूनगो, जितेंद्र निकुम, अमित शर्मा, रविन्द्र कुलकर्णी, नरेंद्र बर्फा, निकिता भामदरे, मण्डल अध्यक्ष सुभम पांडे, अजय यादव, जामसिंह जमरे, तथा जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मातृशक्ति सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन