Sat, 19 Sep 2026
Breaking News
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा के पूर्व पंचायत समन्वयक अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा का निधन, गांव में शोक की लहर | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोदीजी के जन्मदिवस पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प’, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब दोपहर 3 बजे तक 500 यूनिट हुवा रक्तदान, | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कन्या हाई स्कूल में भारी-भरकम गेट गिरने से छात्रा घायल, अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक मेड़ा ने अधिकारियों को घेरा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : आस’ संस्था के कर्मचारी निभाएंगे ट्रैफिक वार्डन की भूमिका, एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने दिए जिम्मेदारी और अनुशासन के निर्देश | अनिल जटिया प्रताप गढ़ जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट : पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन पर ग्रामीणों का आक्रोश एक ही मोहल्ले के मतदाताओं को अलग-अलग वार्डों में बांटने का आरोप, | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोहिपुरा में चोरों का आतंक: पानी की मोटरों के तार काटकर ले गए, पुलिस प्रशासन करे कार्यवाही | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मेणीमाता में 21वीं रात्रि चौपाल : आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, कस्तूरी कॉटन पर ₹500 प्रोत्साहन और प्राकृतिक खेती | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा कन्या स्कूल में भारी लोहे का गेट गिरा, सातवीं की छात्रा गंभीरघायल पैर में 10 सेअधिक टांके, जिलाअस्पताल में भर्ती | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नई दिल्ली 15 सितंबर 2026 को UPI के MDR को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया भाजपा ने दिया जवाब | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में धूमधाम से निकला गणपति स्थापना चल समारोह, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा के पूर्व पंचायत समन्वयक अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा का निधन, गांव में शोक की लहर | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोदीजी के जन्मदिवस पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प’, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब दोपहर 3 बजे तक 500 यूनिट हुवा रक्तदान, | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कन्या हाई स्कूल में भारी-भरकम गेट गिरने से छात्रा घायल, अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक मेड़ा ने अधिकारियों को घेरा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : आस’ संस्था के कर्मचारी निभाएंगे ट्रैफिक वार्डन की भूमिका, एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने दिए जिम्मेदारी और अनुशासन के निर्देश | अनिल जटिया प्रताप गढ़ जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट : पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन पर ग्रामीणों का आक्रोश एक ही मोहल्ले के मतदाताओं को अलग-अलग वार्डों में बांटने का आरोप, | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोहिपुरा में चोरों का आतंक: पानी की मोटरों के तार काटकर ले गए, पुलिस प्रशासन करे कार्यवाही | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मेणीमाता में 21वीं रात्रि चौपाल : आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, कस्तूरी कॉटन पर ₹500 प्रोत्साहन और प्राकृतिक खेती | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा कन्या स्कूल में भारी लोहे का गेट गिरा, सातवीं की छात्रा गंभीरघायल पैर में 10 सेअधिक टांके, जिलाअस्पताल में भर्ती | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नई दिल्ली 15 सितंबर 2026 को UPI के MDR को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया भाजपा ने दिया जवाब | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में धूमधाम से निकला गणपति स्थापना चल समारोह, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा के पूर्व पंचायत समन्वयक अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा का निधन, गांव में शोक की लहर | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोदीजी के जन्मदिवस पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प’, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब दोपहर 3 बजे तक 500 यूनिट हुवा रक्तदान, | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कन्या हाई स्कूल में भारी-भरकम गेट गिरने से छात्रा घायल, अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक मेड़ा ने अधिकारियों को घेरा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : आस’ संस्था के कर्मचारी निभाएंगे ट्रैफिक वार्डन की भूमिका, एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने दिए जिम्मेदारी और अनुशासन के निर्देश | अनिल जटिया प्रताप गढ़ जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट : पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन पर ग्रामीणों का आक्रोश एक ही मोहल्ले के मतदाताओं को अलग-अलग वार्डों में बांटने का आरोप, | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोहिपुरा में चोरों का आतंक: पानी की मोटरों के तार काटकर ले गए, पुलिस प्रशासन करे कार्यवाही | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मेणीमाता में 21वीं रात्रि चौपाल : आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, कस्तूरी कॉटन पर ₹500 प्रोत्साहन और प्राकृतिक खेती | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा कन्या स्कूल में भारी लोहे का गेट गिरा, सातवीं की छात्रा गंभीरघायल पैर में 10 सेअधिक टांके, जिलाअस्पताल में भर्ती | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नई दिल्ली 15 सितंबर 2026 को UPI के MDR को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया भाजपा ने दिया जवाब | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में धूमधाम से निकला गणपति स्थापना चल समारोह, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब |

राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : बड़वानी पुलिस प्रीमियर लीग (PPL) फाइनल सम्पन्न, पानसेमल ने सेंधवा ग्रामीण को 50 रनों से हराकर खिताब जीता

Rajendra Devray

Rajendra Devray / Mon, Apr 13, 2026 / Post views : 245

 बड़वानी पुलिस प्रीमियर लीग (PPL) फाइनल सम्पन्न, पानसेमल ने सेंधवा ग्रामीण को 50 रनों से हराकर खिताब जीता
Share:

पुलिस कप्तान बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में पुलिस खेल महोत्सव 2026 बड़वानी का सफल समापन

पुलिस प्रीमियर लीग (PPL) फाइनल सम्पन्न, पानसेमल ने सेंधवा ग्रामीण को 50 रनों से हराकर खिताब जीता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेंद्र कुमार जैन के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया

दिनांक 12.04.2026 रविवार को जिला पुलिस बल बड़वानी द्वारा पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में “उत्साह नया – खेलें युवा 2026” थीम पर आधारित दिनांक 05.04.2026 से दिनांक 12.05.2026 तक सप्ताह भर चलने वाले पुलिस खेल महोत्सव के अंतर्गत पुलिस प्रीमियर लीग (PPL) के सेमीफाइनल एवं फाइनल

मुकाबले उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुए। जिले के कुल 16 थानों एवं डीआरपी लाइन की टीमों सहित कुल 16 टीमों के मध्य प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसके अतिरिक्त मैत्री मैच के रूप में वन विभाग, जेल विभाग, अधिवक्ता गण, शिक्षा विभाग, स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं तथा जिला पुलिस बल की महिला पुलिसकर्मियों के बीच भी मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें महिला खिलाड़ियों की सक्रिय सहभागिता आयोजन का विशेष आकर्षण रही।

प्रथम सेमीफाइनल मैच पलसूद एवं पानसेमल के बीच खेला गया, जिसमें पानसेमल की टीम विजेता रही। द्वितीय सेमीफाइनल वरला एवं सेंधवा ग्रामीण के मध्य खेला गया, जिसमें सेंधवा ग्रामीण की टीम विजेता रही। इसके पश्चात फाइनल मुकाबला पुलिस परेड ग्राउंड, डीआरपी लाइन बड़वानी में पानसेमल एवं सेंधवा ग्रामीण के बीच खेला गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेंद्र कुमार जैन द्वारा पुलिस कप्तान बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल की मौजूदगी में टॉस उछालकर फाइनल मैच का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट श्री एल.डी. सोलंकी व न्यायाधीश श्रीमती रेखा आर. चंद्रवंशी, श्री मानवेंद्र पवार, श्री महेंद्र सिंह रावत श्रीमती राजश्री भार्गव, श्री पुष्पेंद्र भार्गव, श्री अमूल मंडलोई सहित, केंद्रीय जेल अधीक्षक बड़वानी सुश्री शैफाली तिवारी, समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस, समस्त थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

सेंधवा ग्रामीण टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग (क्षेत्र आरक्षण) करने का निर्णय लिया फाइनल मैच में पानसेमल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया तथा दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिला।

आयोजन में मिला जनसहयोग

इस आयोजन में प्रयोजकों के रूप में श्री सुनील मदन लाल शर्मा (मनोरमा हॉस्पिटल), श्री आयुष पाटीदार (योगेश्वर कॉलेज), श्री विक्रम यादव (कॉन्ट्रेक्टर) एवं श्री अनिल जोशी का विशेष सहयोग रहा। मैच में अंपायर की भूमिका कालीचरण तिवारी, राजा परिहार, विक्रम सिसोदिया एवं गितेश यादव ने निभाई, जबकि खेल प्रशिक्षक के रूप में श्रीमती ललिता रोकेडे एवं मढ़ी सोलंकी सहित मीडिया कर्मियों, पत्रकार बंधुओं, अधिवक्ता गण, वन विभाग, जेल विभाग एवं अन्य सभी विभागों तथा टीमों ने सक्रिय सहभागिता की। ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर खेल भावना एवं भाईचारे का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबला अत्यंत रोमांचक एवं उत्साहपूर्ण रहा तथा यह आयोजन पुलिस एवं जनता के बीच आपसी समन्वय एवं विश्वास को और अधिक मजबूत करने वाला सिद्ध हुआ।का योगदान सराहनीय रहा।

पुलिस अधीक्षक का वक्तव्य

पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने कहा कि सबसे पहले मैं बड़वानी जिले की समस्त जनता का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने पुलिस के साथ मिलकर “उत्साह नया – खेलें युवा 2026” खेल महोत्सव को सफल बनाया।

प्रथम सेमीफाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पानसेमल टीम के अमर को “मैन ऑफ द मैच” घोषित किया गया। द्वितीय सेमीफाइनल में सेंधवा ग्रामीण टीम के मधुरम को “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार प्रदान किया गया। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के आधार पर पानसेमल टीम के आशीष को “मैन ऑफ द मैच” से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, सेंधवा ग्रामीण टीम के विक्की को “बेस्ट बैट्समैन”, पानसेमल टीम के प्रवीण को “बेस्ट बॉलर” तथा सेंधवा ग्रामीण टीम के शिवा को “मैन ऑफ द सीरीज” का पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में विजेता टीम पानसेमल थाना रही, जबकि रनर-अप सेंधवा ग्रामीण टीम रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेंद्र कुमार जैन, अन्य न्यायाधीशगण, पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्म विलोचन शुक्ल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर की उपस्थिति में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आयोजन के सफल संचालन वं प्रबंधन में रक्षित निरीक्षक श्री चेतन सिंह बघेल व सूबेदारगणो की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

जिला पुलिस द्वारा आयोजित इस खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना, उन्हें नशे एवं अपराध से दूर रखना तथा पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। प्रतियोगिता पूर्ण अनुशासन एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई, जिससे पुलिस की सकारात्मक एवं जनहितैषी छवि परिलक्षित हुई।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement