Rajendra Devray / Tue, Mar 24, 2026 / Post views : 294
बड़वानी पुलिस अधीक्षक पदम विरोचन शुक्ला के द्वारा सभी 16 थाने के ऊपर प्रति मंगलवार जन सुनवाई करने के दिए निर्देश आम जनता का पैसा और समय दोनों बचेगा जनता में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ेगा
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई आयोजित, आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

वैसे तो जनसुनवाई मध्य प्रदेश के सभी कार्यालय के अंदर होती है ऐसा सरकारी नियम भी है और जब से जनसुनवाई शुरू हुई तब से प्रत्येक मंगलवार प्रत्येक कार्यालय के अंदर इसकी सुनवाई के आदेश भी प्रशासन के द्वारा दिए गए हैं लेकिन जनसुनवाई केवल जिला स्तर पर ही देखने को मिलती है निचले स्तरों के ऊपर जनसुनवाई का ना तो कार्यालय के अंदर कोई पेपलेट दिखता है और ना कोई सिटीजन चार्टर के ऊपर लिखा हुआ होता है

यदि कोई एक आम आदमी मंगलवार के रोज इन कार्यालय में जाता भी है तो वहां पर कोई अधिकारी उपस्थित नहीं होता है या उसका कोई आवेदन ही नहीं लेता है
जिले के अंदर जनसुनवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक पदम विरोचन शुक्ला ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए की सभी 16 थाना क्षेत्र के अंदर अंदर प्रत्येक मंगलवार नियमित जनसुनवाई की जाएगी

साथी आम जनता की समस्या का तत्काल समाधान भी किया जाएगा और मौके पर ही तत्काल समाधान किया जाएगा बाकी का समय सीमा के अंदर समाधान किए जाने के दिशा निर्देश 16 ही पुलिस थाने के थाना प्रभारी को पुलिस कप्तान के द्वारा दिए गए हैं
आज से सभी थानों के अंदर प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई निरंतर होगी जिससे आम जनता का पैसा भी बचेगा और पुलिस के प्रति जनता का भरोसा भी बड़े
आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं पुलिस सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बड़वानी में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में आज दिनांक 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल (भा.पु.से.) द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। साथ ही जिले के सभी अनुभागों एवं थानों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ, शिकायतें एवं लंबित प्रकरण प्रस्तुत किए।
पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ल ने सभी आवेदनों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निराकरण पूर्ण पारदर्शिता, प्राथमिकता एवं निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
जनसुनवाई के दौरान विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के वंचित वर्गों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता से लिया गया।
इस अवसर पर कई आवेदनों पर मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही की गई, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित थाना एवं शाखा प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ल ने कहा—
“जिला पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को न्याय, सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण प्रदान करना है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) श्री महेश सुनैया, महिला थाना प्रभारी श्रीमती सुनीता मुजाल्दा, शिकायत शाखा प्रभारी निरीक्षक रमेश प्रसाद तिवारी, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन