Sat, 19 Sep 2026
Breaking News
कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा के पूर्व पंचायत समन्वयक अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा का निधन, गांव में शोक की लहर | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोदीजी के जन्मदिवस पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प’, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब दोपहर 3 बजे तक 500 यूनिट हुवा रक्तदान, | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कन्या हाई स्कूल में भारी-भरकम गेट गिरने से छात्रा घायल, अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक मेड़ा ने अधिकारियों को घेरा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : आस’ संस्था के कर्मचारी निभाएंगे ट्रैफिक वार्डन की भूमिका, एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने दिए जिम्मेदारी और अनुशासन के निर्देश | अनिल जटिया प्रताप गढ़ जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट : पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन पर ग्रामीणों का आक्रोश एक ही मोहल्ले के मतदाताओं को अलग-अलग वार्डों में बांटने का आरोप, | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोहिपुरा में चोरों का आतंक: पानी की मोटरों के तार काटकर ले गए, पुलिस प्रशासन करे कार्यवाही | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मेणीमाता में 21वीं रात्रि चौपाल : आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, कस्तूरी कॉटन पर ₹500 प्रोत्साहन और प्राकृतिक खेती | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा कन्या स्कूल में भारी लोहे का गेट गिरा, सातवीं की छात्रा गंभीरघायल पैर में 10 सेअधिक टांके, जिलाअस्पताल में भर्ती | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नई दिल्ली 15 सितंबर 2026 को UPI के MDR को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया भाजपा ने दिया जवाब | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में धूमधाम से निकला गणपति स्थापना चल समारोह, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा के पूर्व पंचायत समन्वयक अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा का निधन, गांव में शोक की लहर | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोदीजी के जन्मदिवस पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प’, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब दोपहर 3 बजे तक 500 यूनिट हुवा रक्तदान, | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कन्या हाई स्कूल में भारी-भरकम गेट गिरने से छात्रा घायल, अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक मेड़ा ने अधिकारियों को घेरा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : आस’ संस्था के कर्मचारी निभाएंगे ट्रैफिक वार्डन की भूमिका, एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने दिए जिम्मेदारी और अनुशासन के निर्देश | अनिल जटिया प्रताप गढ़ जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट : पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन पर ग्रामीणों का आक्रोश एक ही मोहल्ले के मतदाताओं को अलग-अलग वार्डों में बांटने का आरोप, | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोहिपुरा में चोरों का आतंक: पानी की मोटरों के तार काटकर ले गए, पुलिस प्रशासन करे कार्यवाही | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मेणीमाता में 21वीं रात्रि चौपाल : आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, कस्तूरी कॉटन पर ₹500 प्रोत्साहन और प्राकृतिक खेती | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा कन्या स्कूल में भारी लोहे का गेट गिरा, सातवीं की छात्रा गंभीरघायल पैर में 10 सेअधिक टांके, जिलाअस्पताल में भर्ती | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नई दिल्ली 15 सितंबर 2026 को UPI के MDR को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया भाजपा ने दिया जवाब | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में धूमधाम से निकला गणपति स्थापना चल समारोह, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा के पूर्व पंचायत समन्वयक अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा का निधन, गांव में शोक की लहर | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोदीजी के जन्मदिवस पर भाजपा का ‘सेवा संकल्प’, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब दोपहर 3 बजे तक 500 यूनिट हुवा रक्तदान, | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : कन्या हाई स्कूल में भारी-भरकम गेट गिरने से छात्रा घायल, अस्पताल पहुंचे पूर्व विधायक मेड़ा ने अधिकारियों को घेरा | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : आस’ संस्था के कर्मचारी निभाएंगे ट्रैफिक वार्डन की भूमिका, एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने दिए जिम्मेदारी और अनुशासन के निर्देश | अनिल जटिया प्रताप गढ़ जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट : पिल्लुखेड़ा में वार्ड परिसीमन पर ग्रामीणों का आक्रोश एक ही मोहल्ले के मतदाताओं को अलग-अलग वार्डों में बांटने का आरोप, | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मोहिपुरा में चोरों का आतंक: पानी की मोटरों के तार काटकर ले गए, पुलिस प्रशासन करे कार्यवाही | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : मेणीमाता में 21वीं रात्रि चौपाल : आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, कस्तूरी कॉटन पर ₹500 प्रोत्साहन और प्राकृतिक खेती | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा कन्या स्कूल में भारी लोहे का गेट गिरा, सातवीं की छात्रा गंभीरघायल पैर में 10 सेअधिक टांके, जिलाअस्पताल में भर्ती | राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : नई दिल्ली 15 सितंबर 2026 को UPI के MDR को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया भाजपा ने दिया जवाब | कांतिलाल शर्मा नालछा की रिपोर्ट : नालछा में धूमधाम से निकला गणपति स्थापना चल समारोह, देर रात तक उमड़ा जनसैलाब |

राजेन्द्र देवराय प्रधान संपादक : ठीकरी में भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, मेरा बूथ सबसे मजबूत करने पर जोरयही जीत का मंत्र हे सांसद पटेल

Rajendra Devray

Rajendra Devray / Sun, May 10, 2026 / Post views : 549

ठीकरी में भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू,  मेरा बूथ सबसे मजबूत करने पर जोरयही जीत का मंत्र हे सांसद पटेल
Share:

ठीकरी में भाजपा का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, बूथ मजबूत करने पर जोर

बड़वानी/ठीकरी, 10 मई 2026

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग रविवार को ठीकरी स्थित सांवरिया मैरेज गार्डन में शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ प्रदर्शनी उद्घाटन, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के सामूहिक गायन के साथ हुआ। पहले दिन सात सत्र आयोजित किए गए जिनमें बूथ प्रबंधन से लेकर AI तक पर मंथन हुआ।

प्रदर्शनी व उद्घाटन

जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि सुबह 10 बजे जिला अध्यक्ष अजय यादव, खरगोन-बड़वानी सांसद गजेंद्र सिंह पटेल व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में भाजपा के संस्थापकों व पितृपुरुषों के चित्र लगाए गए थे। इसके बाद अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों का पूजन कर दीप प्रज्वलित किया।

पहला सत्र: प्रशिक्षण का उद्देश्य

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अजय यादव ने कहा, "आप यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर जाएंगे तो निश्चित रूप से अपने बूथ, शक्तिकेंद्र व मंडल को मजबूती प्रदान करेंगे।" उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में अनुशासन लाना, नेतृत्व क्षमता विकसित करना व जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाना है।

सांसद पटेल बोले: 2 सीट से भव्य मुकाम तक का सफर

मुख्य वक्ता सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा, "1984 में सिर्फ 2 सीटों से भाजपा की यात्रा प्रारंभ हुई। लंबे संघर्ष के बाद आज पार्टी भव्य मुकाम पर पहुंची है। 1998 से सरकार में आने के बाद भाजपा अपनी विचारधारा के आधार पर देश की सेवा कर रही है।" कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "यहां बैठा प्रत्येक

कार्यकर्ता दायित्ववान है। अपना ध्येय स्पष्ट रखें। यह प्रशिक्षण वर्ग धूल साफ करने जैसा है। आप सभी डूबकर काम करें।"

दूसरा सत्र: सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

"प्रदेश सरकार की उपलब्धियां" विषय पर कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस के राज में प्रदेश बीमारू राज्य था। मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश में चारों ओर विकास हो रहा है।" मंत्री चौहान ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी व बिजली के क्षेत्र में हुए कार्यों के साथ केंद्र व प्रदेश की जनहितैषी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता पंढरीनाथ काका पाटीदार ने की।

तीसरा सत्र: बूथ जीता तो चुनाव जीता

बूथ प्रबंधन, मन की बात व IT विषय पर निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेश शर्मा ने कहा, "भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है क्योंकि उसके 14 करोड़ सदस्य हैं। 2014 से पहले भाजपा में बूथ अध्यक्ष शब्द प्रचार में नहीं था। 2014 में अमित शाह जी ने बूथ रचना पर ध्यान देने को कहा।" उन्होंने बताया कि 2015 में पहली बार "पन्ना प्रमुख" शब्द आया। "अमित शाह जी का यह प्रयोग सफल रहा तो इसे पूरे देश में बढ़ाया गया। बाद में नारा दिया गया: बूथ जीता, चुनाव जीता। मेरा बूथ सबसे मजबूत।" शर्मा ने कार्यकर्ताओं से PM मोदी की मन की बात को अमल में लाने का आह्वान किया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक दीवान सिंह पटेल ने की।

अन्य सत्रों में इतिहास से AI तक चर्चा

- चौथा सत्र: "विचार परिवार" विषय पर मुख्य वक्ता राजेश तिवारी ने संबोधन दिया। अध्यक्षता सुभाष जोशी ने की।

- पांचवा सत्र: "हमारा इतिहास - विकास" पर जीतू जिराती ने जनसंघ से भाजपा तक और डॉ. मुखर्जी से PM मोदी तक की विकासगाथा बताई। अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष कमलनयन इंगले ने की।

- छठा सत्र: भूपेंद्र गोधा ने सोशल मीडिया, मीडिया व AI विषय पर विचार रखे।

- सातवां सत्र: "कार्यकर्ता विकास व अपेक्षाएं" पर जयपाल सिंह चावड़ा बोले। व्यवहारिक सत्र विवेक भटोरे ने लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा जोश

रात 9 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। राष्ट्रभक्ति गीत, प्रेरक नुक्कड़ नाटक व भजन-कीर्तन का दौर देर रात तक चलता रहा।

ये रहे मौजूद

उद्घाटन सत्र में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान, पूर्व मंत्री प्रेम सिंह पटेल, जिला प्रशिक्षण प्रभारी परसराम चौहान, महामंत्री भागीरथ कुशवाह व सचिन चौहान, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजना पटेल, अंतर सिंह पटेल, ठीकरी मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह पटेल, भगवती प्रसाद शिंदे व प्रीतम सिंह बड़ोले मंचासीन रहे। पहले दिन जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सभी मंडल व मोर्चा अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement