Rajendra Devray / Mon, Apr 27, 2026 / Post views : 55
ग्राम गुलाटी में स्वास्थ्य सिविर आयोजित विकासखंड मनावर अंतर्गत ग्राम गुलाटी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया! ज्ञात हो की गत दिनों जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनीता सिंगरे एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डा चंपा बघेल के संज्ञान में लाया गया था, की ग्राम गुलाटी में कैंसर मरीजों की वृद्धि हो रही है! इस पर तुरंत संज्ञान लेकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर चंपा बघेल द्वारा स्वास्थ्य शिविर के लिए सिविल हॉस्पिटल मनावर के चिकित्सा विशेषज्ञों का दल गठित कर

स्वास्थ्य आयोजित करवाया गया सर्वप्रथम जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी तथा चिकित्सा दल द्वारा श्री श्री 1008 ब्रह्मलीन गजानन महाराज के चित्र पर माल्या अर्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें उच्च रक्तचाप के 18 शुगर के 9 थायराइड का 1 मरीज जोड़ों के दर्द के 49 दांत के 5 तथा मौसमी बीमारियों के 58 मरीज देखे गए, देखे गए मरीजों में 14 मरीजों को जांच लिखी गई यह जांच सिविल अस्पताल

मनावर में करवाने के लिए रेफर किया गया चिकित्सा विशेषज्ञों में सेवाए देने वाले मुख्य रूप से अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील देसाई, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका चौहान, औषधि विशेषज्ञ प्रवीण वास्केल,शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुभाष बर्डे,मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर भूतल राठौर,दंत रोग चिकित्सक डॉक्टर मोनिका सेणचा डॉक्टर कमल काग गुलाटी तथा स्वास्थ्य के कर्मचारी उपस्थित थे! ग्राम निवासी में बढ़ रहे केंसर के मरीजो पर कपिल सोलंकी ओर पन्नालाल गेहलोत ने मेंडिकलआफिसर डॉक्टर भूतल राठौर से चर्चा कर बताया कि गांव में पी एच ई की पानी की जांच में नाइट्रोजन की मात्रा पाई गई है उसके लिये संभाग के मेडिकल कालेज से गांव में बढ़ते केंसर के मरीजो के लिये कैंसर विशेषज्ञ और महामारी विज्ञानी (सामुदायिक चिकित्सा विशेषज्ञ) मेडिकल आफिसर मेडिकल की टीम से सर्वे कराकर केंसर बीमारी के रोकथाम के लिये उपाय करें जानकारी स्वास्थ्य विभाग के खंड विस्तार प्रशिक्षक एच सी पाचुरेकर दुवारा दीगयी!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन