Rajendra Devray / Thu, Apr 30, 2026 / Post views : 270
बड़वानी पुलिस विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग, 31 चालान कर वसूला गया 14,300 रुपये शमन शुल्क
बड़वानी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत सघन कार्रवाई की गई।

दिनांक 30 अप्रैल 2026 को यातायात थाना टीम द्वारा थाना पलसूद, थाना अंजड़ एवं थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस के साथ संयुक्त रूप से संबंधित टोल नाकों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

इस दौरान कुल 31 चालान बनाए जाकर 14,300 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने एवं अन्य यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित वाहन संचालन अपनाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सभी की यात्रा सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन