Rajendra Devray / Mon, Apr 6, 2026 / Post views : 397
मांडू के जंगल में शख्स की लाश मिलीः चेहरे को पत्थरों से कुचला, हत्या की आशंका
मांडू थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंडाखो में रविवार सुबह एक शख्स का लहूलुहान शव मिला। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, तेवारिया पिता मानसिंह भाभर का बेटा जब गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर जंगल में स्थित अपने खेत पर गया, तो उसने मेड़ के पास एक लाश देखी।

उसने तुरंत अपने पिता को बताया, जिसके बाद सरपंच पति प्रेम सिंह के जरिए मांडू पुलिस को सूचना दी गई।
पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर पत्थर से वार
शव की हालत बेहद डरावनी थी। हत्यारों ने पहचान छुपाने के मकसद से मृतक के चेहरे को पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया था। हालांकि, मृतक के हाथ पर एक नाम गुदा हुआ मिला है, जिसके आधार पर पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

घटना की खबर मिलते ही थाना प्रभारी इंदर सिंह रावत और एएसआई भैरू सिंह देवड़ा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। धार से फॉरेंसिक (FSL) टीम को भी बुलाया गया ताकि बारीकी से सुराग जुटाए जा सकें। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए धार जिला अस्पताल के शवगृह भेज दिया है।हत्या का केस दर्ज, टीमें गठित
थाना प्रभारी रावत ने बताया कि धारा 103(1) BNS के तहत हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही हैं ताकि जल्द से जल्द मृतक की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन