Rajendra Devray / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 239
उत्साह नया खेले युवा “पुलिस प्रीमियर लीग (PPL)” के प्रथम दिवस पर रोमांचक मुकाबले संपन्न पलसूद टीम ने विजय प्राप्त की
जिला पुलिस बड़वानी द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन सिंह शुक्ल के निर्देशन में “पुलिस प्रीमियर लीग (PPL)” का आयोजन परेड ग्राउंड, डीआरपी लाइन बड़वानी में किया जा रहा है। “उत्साह नया – खेलें युवा 2026” थीम पर आधारित इस आयोजन का शुभारंभ पारंपरिक रूप से कॉइन उछालकर किया गया, जिससे मैदान में उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ।

दिनांक 06.04.2026 को प्रतियोगिता के प्रथम दिवस थाना सिलावद, पलसूद, राजपुर एवं जुलवानिया की टीमों के मध्य कुल तीन मैच खेले गए। प्रथम मैच सिलावद विरुद्ध पलसूद तथा द्वितीय मैच राजपुर विरुद्ध जुलवानिया के मध्य संपन्न हुआ। इन दोनों मैचों में विजेता रही टीमों के मध्य तृतीय मैच खेला गया, जो जुलवानिया विरुद्ध पलसूद के बीच हुआ, जिसमें पलसूद टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।

प्रथम मैच के मुख्य अतिथि के रूप में मनोरमा हॉस्पिटल के डायरेक्टर श्री सुनील शर्मा एवं दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ श्री नितेश शर्मा उपस्थित रहे। द्वितीय मैच के मुख्य अतिथि के रूप में श्री हेमंत शर्मा एवं श्री आयुष पाटीदार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना एवं खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को देखने हेतु बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं आमजन उपस्थित रहे, जिससे आयोजन में उत्साह एवं सहभागिता का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में पुलिस कप्तान बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, रक्षित निरीक्षक श्री चेतन बघेल, जिला खेल अधिकारी सुश्री संतरा निनामा, संबंधित थाना प्रभारीगण (टीम कप्तान),खेल विभाग के कर्मचारीगण, जिले के विभिन्न थानों से आए खिलाड़ी एवं दर्शकगण उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन सिंह शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने, उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने तथा पुलिस एवं आमजन के मध्य विश्वास एवं संवाद को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह आयोजन पुलिस-जन संवाद को प्रोत्साहित करने, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने एवं सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन