Rajendra Devray / Thu, May 28, 2026 / Post views : 262
छोटीसादड़ी थाने में महिला कॉन्स्टेबल ने किया सुसाइड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना परिसर स्थित पुलिस क्वार्टर में महिला कॉन्स्टेबल द्वारा सुसाइड किए जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वरमंडल निकासी महिला कॉन्स्टेबल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

सूचना पर तत्काल जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, उपखंड अधिकारी, छोटीसादड़ी वृत्ताधिकारी (सीओ) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। एफएसएल टीम को भी प्रतापगढ़ से बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार महिला कॉन्स्टेबल की सुबह ईद पर्व को लेकर ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह ड्यूटी स्थल पर नहीं पहुंची। कई बार कॉल करने पर भी संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद शंका होने पर पुलिसकर्मी क्वार्टर पहुंचे, जहां महिला कॉन्स्टेबल मृत अवस्था में मिली।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने स्वयं परिजनों से बातचीत कर निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। परिजनों ने मामले की गहन एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अपडेट के लिए जुड़े रहिए पुलिस पब्लिक न्यूज़ प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन