Rajendra Devray / Fri, May 15, 2026 / Post views : 443
प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने फुलज्वारी में 37.50 लाख रूपये के नवीन पंचायत भवन का किया लोकार्पण प्राचीन शिव मंदिर में की सुख-समृद्धि की कामना, त्रिवेणी का किया पौधारोपण
जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत नवीन चेकडैम का किया अवलोकन

संबल योजना के हितग्राहियों को किया हितलाभ
बड़वानी 15 मई 2026/ मप्र शासन के कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल निवाली जनपद के ग्राम फुलज्वारी में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी और शासकीय योजनाओं का निरीक्षण किया।

नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण और हितलाभ वितरण
ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. टेटवाल ने ग्राम फुलज्वारी में 37.50 लाख रूपये की लागत से निर्मित नवीन पंचायत भवन का विधि-विधान से लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात उन्होंने भवन के सरपंच कक्ष, गेस्ट रूम, कंप्यूटर कक्ष और सभाकक्ष का बारीकी से अवलोकन किया।

इस सुसज्जित भवन के बनने से अब स्थानीय ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और प्रशासनिक कार्यों में काफी सुगमता होगी। इसके बाद, प्रभारी मंत्री ने नवीन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में संबल योजना के हितग्राहियों को हितलाभ की राशि का वितरण भी किया।
प्राचीन शिव मंदिर में पूजन और पौधारोपण
प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने ग्राम फुलज्वारी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव से जिले की सुख-समृद्धि, उन्नति और नागरिकों की खुशहाली के लिए मंगल कामना की। इसके पश्चात, मंदिर परिसर के समीप उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए श्त्रिवेणीश् (नीम, पीपल और बरगद) का पौधारोपण किया।
जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरचना का निरीक्षण
जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए चलाए जा रहे जलगंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत प्रभारी मंत्री ने फुलज्वारी में नवनिर्मित चेकडैम का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संरचनाओं की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि ग्रामीणों और किसानों को जल संकट से निजात मिल सके और भूजल स्तर में सुधार हो। इस गरिमामय अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी, जनपद पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन