Rajendra Devray / Thu, Apr 30, 2026 / Post views : 263
केदारनाथ में वरिष्ठ पत्रकार व साहित्यकार स्वप्निल शर्मा को तेज़ गति से आ रहे घुड़सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया।
मनानर । यहां से 6 अप्रैल को पच्चीस दिन की चारधाम यात्रा पर निकली बस से सभी तीर्थ करते हुए यात्रा 23 को केदारनाथ के लिए रवाना हुई। स्वप्निल शर्मा का 23 को ही फाटा से हेलीकॉप्टर से बुकिंग था।वे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंच गए। दर्शन कर रात्रि में भयंकर तेज़ ढंड में अपने रूम में ठहर कर सुबह दूसरे दिन उन्हें हेलिपैड पहुंच ना था।वे और उनकी पत्नी हेलिपैड के रवाना हुए। रास्ते में तेज गति से आ रहे एक घुड़सवार ने बिना हटने की चेतावनी देते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्वप्निल शर्मा कुल्हे के बल गिर पड़े। लोगों ने उन्हें तुरंत हैलिपैड पर पहुंचाया। जहां से दोनों पति-पत्नी रुद्र प्रयाग के लिए रवाना हुए।

वहा से उन्हें एंबुलेंस से श्रीनगर टिहरी गढ़वाल मेडिकल कॉलेज में एडमिट कर प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया गया।खबर मिलने पर रतलाम हिमालया स्कूल के आईआईटी कोचिंग करा रहे उनके पुत्र सुमित सर ने प्लेन से दिल्ली होते हुए देहरादून से टिहरी गढ़वाल मेडिकल कॉलेज पहुंच कर अपने पिता के सारे उपचार कराने के बाद बताया उनकी स्थिति अब खतरें से बाहर है।कुल्हे में आए क्रेक का आपरेशन कहा करना है,इस पर विचार कर फिर इंदौर रेफ़र करा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन