Rajendra Devray / Fri, Jun 12, 2026 / Post views : 196
लॉयन्स क्लब अंजड़ की आगामी सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ लॉयन माणक वडनेरे को सर्वानुमति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष लॉयन गीता सोलंकी ने की।
उल्लेखनीय है कि लॉयन्स क्लब अंजड़ का पचासवें वर्ष में पदार्पण हो रहा है। लॉयन माणक वडनेरे क्लब के पचासवें अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इसके पहले लॉयन वडनेरे ने 32 वर्षों पूर्व 1994-95 एवं 95-96 में लगातार दो वर्षों तक क्लब के अध्यक्ष पद का बखूबी निर्वहन किया था।

नव - निर्वाचित अध्यक्ष लॉयन माणक वडनेरे ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सचिव लॉयन धर्मेन्द्र जैन एवं कोषाध्यक्ष लॉयन रमेश कुकरेजा को मनोनीत किया। इसी प्रकार प्रथम उपाध्यक्ष लॉयन शेखर सोलंकी, द्वितीय उपाध्यक्ष लॉयन सुनीता कुकरेजा व तृतीय उपाध्यक्ष लॉयन कल्पना जैन व टेमर लॉयन सरोज पाटनी को बनाया गया। क्लब मार्केटिंग चेयरपर्सन लॉयन ओमप्रकाश भावसार, क्लब मेंबरशिप चेयरपर्सन लॉयन जुगल किशोर पाटनी, क्लब एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर लॉयन कुसुम मोदी, क्लब सर्विस चेयरपर्सन लॉयन प्रतिमा वडनेरे एवं क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लॉयन जगदीश मोदी को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन