Rajendra Devray / Thu, Jun 18, 2026 / Post views : 260
मनावर भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर मनावर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने जनकल्याण स्वास्थ्य शिविर एवं सतीश का अभियान के साथ कई योजनाओं पर जनता से संवाद किया।
वीओ - केंद्रीय मंत्री ठाकुर धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार एवं भाजपा के पदाधिकारी के साथ जनकल्याण स्वास्थ्य शिविर में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य भवन सेमल्दा रोड़ पर पहुंची। जहां पर नागरिकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओ, महिलाओं गरीबो की सरकार है। आज यह नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन सरकार ने सर्व सुविधा युक्त करके आप सभी के लिए तैयार किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा, कि केंद्र की सरकार लगातार राष्ट्र हित में जो निर्णय ले रही है, उन्हें कर्मचारियों द्वारा धरातल पर उतरने के लिए दिन-रात मेहनत की जा रही है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, कि केंद्र से जो पैसा निकलता है, वह गरीबों तक नहीं पहुंचता। परंतु आज की भाजपा सरकार में योजनाएं घर-घर पहुंच रही है। जिसे कर्मचारी हर जरूरत मंद को ढूंढ कर उपलब्ध करा रहे हैं। यह बदलाव आज नरेंद्र मोदी की सरकार में आया है। आयोजनों की जानकारी देते हुए जिला मीडिया सहप्रभारी अंकित शुक्ला ने बताया कि इस दौरान पूर्व विधायक रंजना बघेल एवं पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े ने भी सभा को संबोधित किया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मनावर के पेड़ी घाट पर स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन