Rajendra Devray / Sun, Jun 7, 2026 / Post views : 243
अंजड़ भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का हुआ आयोजन, जिलाध्यक्ष यादव ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर बताई रणनीत
बड़वानी जिले के अंजड़ भाजपा मिडिया प्रभारी विमल शर्मा ने बताया कि मण्डल की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई,

दरअसल भारतीय जनता पार्टी मंडल की मासिक बैठक का पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र का पुजन ओर माल्यार्पण कर रविवार सुबह 11-30 बजे से 2 बजे तक स्थानीय भावसार समाज धर्मशाला में आयोजित की गई,

जिसमें भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष अजय यादव, जिला महामंत्री भागीरथ कुशवाह ओर जिला प्रभारी कैलाश जायसवाल ने संबोधित किया और बताया कि सशक्त संगठन ही सशक्त राष्ट्र के निर्माण का आधार है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
बैठक में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश खण्डेलवाल, जिला महामंत्री -मंडल प्रभारी भागीरथ कुशवाह, जिला मंत्री-मण्डल प्रभारी कैलाश जायसवाल, नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, मण्डल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजा चौहान, वरिष्ठ आनंदीलाल जी मोदी, रामेश्वर डाबरिया, सुरेश जैन, राजेन्द्र भावसार, भगत सिंह सोलंकी, बंटी बंसल रामू खंडेलवाल विनोद भावसार कैलाश हाडडिया अश्विन चौहान जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार सहित मंडल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र पालक, संयोजक, प्रभारीगण एवं बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहे। वहीं आयोजित बैठक का संचालन ललीत पाटीदार मंडल महामंत्री द्वारा किया गया है।।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन