Rajendra Devray / Tue, Mar 17, 2026 / Post views : 340
न्यायालय परिसर अंजड़ में हुवा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
अंजड़ तहसील विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष और न्यायाधीश नीरज कुमार सोनी एवम सुश्री रेणुका बारिया की उपस्तिथि में नेशनल लोक अदालत न्यायालय परिसर अंजड़ में सम्पन्न हुई ,

न्यायालय परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में अभिभाषक संघ अंजड़ के सभी अधिवक्ता साथी और पूरा न्यायालय का स्टाफ,वन विभाग की टीम और नगर परिषद की टीम भी अपनी सेवाएं देने के लिए हाजिर रही,नेशनल लोक अदालत की शुरुवात माँ सरस्वती के पूजन से प्रारम्भ हुई, उसके बाद उपस्तिथ न्यायाधीश महोदयों के द्वारा लोक अदालत के महत्व के बारे में बताया उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सौहाद्र को बढ़ावा मिलता है कोर्ट में जमा की गई स्टाम्प शुल्क की रकम भी आपको वापस हो जाती है ,आप लोग लोक अदालत के माध्यम से नगर परषिद के अधिभार में भी राहत ले सकते है

आज लोक अदालत में कई सिविल आपराधिक मामले कुल 89 प्रकरणों में राजीनामे हुए जिसमे 200 लोग लाभावनवित हुए व नगर परिषद के कुल 346 मामलों में 13,93,024/-रुपये की वसूली हुई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन