Rajendra Devray / Tue, May 5, 2026 / Post views : 308
उर्वरक ई-टोकन में समस्या हेतु निराकरण के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी
बड़वानी 05 मई 2026/ बड़वानी जिले के समस्त किसान भाईयों को सूचित किया जाता है, कि खरीफ सीजन 2026 हेतु यूरिया डीएपी,एनपीके एवं अन्य उर्वरकों के वितरण के लिए ई-टोकन व्यवस्था अनिवार्य की गई है । बिना ई-टोकन के किसी भी समिति/अन्य उर्वरक केन्द्रों से उर्वरक प्रदान नहीं किया जायेगा । किसान भाई अपने विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (एसएडीओ) से सीधे सम्पर्क कर सकते है ।

जो उर्वरक ई-टोकन जारी करने में मार्गदर्शन,पात्रता व मात्रा में संशोधन की जानकारी एवं उर्वरक न मिलने की शिकायत दर्ज कर सकते हैं । उप संचालक कृषि बड़वानी द्वारा जिले के किसानों भाईयों के उर्वरक हेतु।
ई-टोकन से उर्वरक प्राप्त करने में समस्या होने पर जिला हेल्पलाईन नम्बर 07290-292915 या विकासखण्ड के एसएडीओ कार्यालय में संपर्क कर समाधान प्राप्त करें । जिला स्तरीय हेल्पलाईन नम्बर 07290-292915 समय प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे तक सोमवार से शुक्रवार टोकन जनरेट करते समय किसान अपना आधार कार्ड, भूमि खसरा/खतोनी एवं पंजीकृत मोबाईल साथ रखे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन