Rajendra Devray / Fri, May 8, 2026 / Post views : 468
थाना अंजड पुलिस की त्वरित कार्यवाही
घरेलू विवाद में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
अंजड :
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर एवं एस.डी.ओ.पी. बड़वानी श्री महेश सुनैया के मार्गदर्शन में थाना अंजड पुलिस द्वारा घरेलू विवाद में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल बड़वानी भेजा गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक आर.आर. चौहान के नेतृत्व में दिनांक 08.05.2026 को प्रातः लगभग 10 बजे सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के बड़दा बसाहट में एक व्यक्ति द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी पर लोहे के धारदार फलिया से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मय पुलिस बल के तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां घायल महिला अनिता के कथन लिए गए।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति के अन्य महिलाओं से संबंध होने के कारण पिछले लगभग एक वर्ष से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद होने पर आरोपी ने गुस्से में आकर उस पर लोहे के धारदार फलिया से जानलेवा हमला कर दिया।
घायल महिला के कथनों के आधार पर थाना अंजड में अपराध क्रमांक 198/26 धारा 109(1), 296 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी परसराम पिता उदयराम चौहान उम्र 47 वर्ष निवासी बड़दा बसाहट अंजड को तत्काल गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार फलिया जप्त किया गया।
आरोपी को माननीय न्यायालय अंजड में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी :
🔹 परसराम पिता उदयराम चौहान
उम्र – 47 वर्ष
निवासी – बड़दा बसाहट, अंजड
जप्त माल :
🔹 घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार फलिया
सराहनीय भूमिका :
🔹 निरीक्षक आर.आर. चौहान, थाना प्रभारी थाना अंजड
🔹 उनि रविन्द्र चौकले
🔹 सउनि जयपाल मंडलोई
🔹 प्रआर 90 अजय यादव
🔹 प्रआर 223 भीमसिंह रावत
🔹 प्रआर 98 धीरज सुलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन