Rajendra Devray / Sat, Apr 25, 2026 / Post views : 1744
विपुस्था लोकायुक्त इंदौर* :-
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर श्री प्रभात परमार्थी, खंड विकास अधिकारी झिरन्या ब्लॉक, तहसील झिरन्या जिला खरगोन को रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
आवेदक* - सुभाष बर्डे, निवासी अनकवाडी, पोस्ट बिस्टान, तहसील भगवानपुरा,जिला खरगोन
आरोपी:- श्री प्रभात परमार्थी , ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर, झिरन्या,जिला खरगोन
कुल रिश्वत मांग राशि,:- 2,000/- रुपए

विवरणः- आवेदक सुभाष बर्डे निवासी आनक वाडी, जिला खरगोन ने पुलिस अधीक्षक विपुस्था लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय को उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत किया कि उसकी पत्नी सेवंती बर्डे, शासकीय प्राथमिक विद्यालय भेड़िया फलिया ग़लतार तहसील भगवानपुरा खरगोन में अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत है। इनकी नवंबर 25 की वेतन अनुमोदन नहीं होने का कारण बताकर रोक दी गई थी। वेतन निकलवाने के लिए तत्कालीन संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनपुरा श्री प्रभात परमार्थी से आवेदक मिला तो आरोपी ने आवेदक से 2000/-रुपए रिश्वत की मांग की। आरोपी वहां से दिसंबर 25 में BEO झिरन्या के पद पर पदस्थ हो चुका है।आवेदक इनको रिश्वत नहीं देना चाहता था और रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़वाना चाहता था ।सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 25/04/2026 को ट्रैप दल का गठन किया गया। जैसे ही आरोपी ने अपने ज्योति नगर खरगोन स्थित निवास पर 2000/- रिश्वत राशि ली, उसे रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल :- उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील तालान, आरक्षकगण सर्वश्री आशीष शुक्ला, रामेश्वर निगवाल, चंद्रमोहन बिष्ट, अनिल परमार, आशीष आर्य आदि ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन