Rajendra Devray / Wed, May 6, 2026 / Post views : 202
जनगणना 2027 बड़वानी जिले में मकान सूचीकरण का कार्य प्रारंभ
शिक्षक श्री रघुवीर सोलंकी ने 5 दिवस में कार्य पूर्ण कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया
बड़वानी 06 मई 2026/ डिजिटल जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिले में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य गति से संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में शासकीय सांदीपनि विद्यालय तलवाड़ा बुजुर्ग के प्राथमिक शिक्षक श्री रघुवीर सोलंकी ने उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। श्री सोलंकी ने उन्हें आवंटित गणना ब्लॉक के अंतर्गत मकान सूचीकरण के कार्य को मात्र 5 दिवस की अल्पावधि में सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। संपूर्ण जिले में सबसे पहले इस कार्य को त्रुटिरहित संपन्न करने की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन द्वारा उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कलेक्टर द्वारा किया गया सम्मानित
कार्य के प्रति इस समर्पण और तत्परता को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह द्वारा श्री रघुवीर सोलंकी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने अन्य प्रगणकों और अधिकारियों के लिए इसे एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।
उल्लेखनीय है कि बड़वानी जिले में जनगणना 2027 के लिए एचएलओ मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से डिजिटल प्रविष्टियाँ की जा रही हैं, जिससे डेटा संकलन में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित हो सके। जिला प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे गणना कार्य के लिए आने वाले कर्मियों को सही जानकारी प्रदान कर इस अभियान में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन