Rajendra Devray / Fri, Apr 10, 2026 / Post views : 578
विपुस्था. लोकायुक्त इंदौर की ट्रेप कार्यवाही :-
महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर विपुस्था. लोकायुक्त इंदौर इकाई की ट्रेप कार्यवाही :-
आवेदक- रमेशचन्द्र चौहान, सचिव, ग्राम पंचायत यशवंत नगर, जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर (महू) जिला इंदौर,
आरोपिया- श्रीमती सावित्री मुवेल, उपयंत्री, जनपद पंचायत डॉ. अंबेडकर नगर (महू) जिला इंदौर,
रिश्वत राशि- 15,000/- रुपये,

विवरण- आवेदक की ग्राम पंचायत द्वारा 15वें वित्त आयोग मद से ग्राम पंचायत यशवंत नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य कराया था, जिसके लिए राशि-4,52,000 /- रूपये स्वीकृत हुए थे। उक्त सीसी रोड निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन कर माप पुस्तिका में मूल्यांकन दर्ज करने के एवज में आरोपिया द्वारा आवेदक से 15,000/-रू. रिश्वत राशि की मांग की जा रही थी। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 10.04.2026 को ट्रेपदल का गठन किया गया। आरोपिया को आवेदक से 15,000/- रू. रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रैपदल- कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती रेनू अग्रवाल, श्री आशुतोष मिठास, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक शैलेंद्र बघेल, मनीष माथुर, श्रीकृष्णा अहिरवार, महिला आरक्षक गायत्री और अर्चना, शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन