Rajendra Devray / Thu, Mar 19, 2026 / Post views : 422
कुक्षी नप उपाध्यक्ष के घर चोरी: 2 लाख रुपए नगद एलईडी चुरा ले गए, ईद के लिए रखी मंगाए परफ्यूम-मिठाई भी नहीं छोड़ी |
सन्नी माली
कुक्षी नगर परिषद के उपाध्यक्ष शब्बर भाई बोहरा के सुसारी रोड स्थित घर में बीती रात चोरी हो गई। चोरों ने घर से 2 लाख रुपये नकद, एक एलईडी टीवी, एक अंगूठी, तीन घड़ियां, परफ्यूम और मिठाई सहित अन्य सामान चुरा लिया। चोर सीसीटीवी सिस्टम का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

चोरों ने घर में पीछे की खिड़की तोड़कर प्रवेश किया। उन्होंने अलमारी की चाबी निकालकर उसमें रखे नकद और आभूषण चुराए। बताया गया है कि चुराए गए परफ्यूम और मिठाई बोहरा समाज की ईद के अवसर के लिए मंगाए गए थे।

उपाध्यक्ष शब्बर भाई बोहरा ने बताया कि रात करीब साढ़े तीन बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने दरवाजा खुला देखा। उन्होंने शब्बर भाई को जगाया, जिसके बाद वे बाहर गैलरी में आए। इस दौरान उनके सामने से दो लोग गुजरे। उन्होंने तुरंत पड़ोसी रामदयाल को फोन किया, लेकिन उनके आने तक चोर मौके से फरार हो चुके थे।

सूचना मिलने पर कुक्षी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जानकारी ली और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शब्बर भाई बोहरा ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष भी उनके घर में चोरी की वारदात हुई थी, लेकिन पुलिस आज तक उन चोरों को पकड़ नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन