Rajendra Devray / Wed, Jun 10, 2026 / Post views : 203
बारहवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को...
गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए मिस्ड कॉल देकर जुड़े..
बड़वानी 10 जून 2026/अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 को संपूर्ण विश्व में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। इस वर्ष आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा Habuild health tech private limited के साथ मिलकर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 जारी किया है जिस पर मिस्ड कॉल देकर जुड़ना है। जिला कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह के द्वारा जिले के सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस कार्यक्रम में आप स्वयं के साथ-साथ अधिनस्थ स्टाफ, अपने परिवार जनों, अपने आसपास रहने वाले आमजनों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का प्रयास करें ।
जिला आयुष अधिकारी डॉ.निलेश मोरे ने बताया कि गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के लिए 14 जून 2026 को प्रातः 6.15 से 7.35 बजे तक प्रत्येक प्रतिभागी को अपने मोबाइल से व्यक्तिगत रूप से व्हा्टसप लिंक के माध्य्म से लॉग ईन करना होगा, सत्र में शामिल होने वाले प्रत्येक रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर को आधारिक रिकार्ड में गिना जायेगा एवं गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में जुड़ने का प्रमाण पत्र दिया जायेगा। जिले के समस्त आमजनों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन