Rajendra Devray / Mon, Apr 20, 2026 / Post views : 315
आज ग्राम धरमपुरी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह में अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट धार सीमेंट वर्क्स द्वारा सहभागिता की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व यूनिट हेड श्री नितेश निराला एवं एफएच-एचआर श्री राजेश जैन द्वारा किया गया तथा सीएसआर हेड श्री विपिन सक्सेना के दिशानिर्देश में इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया

कार्यक्रम में कुल 200 नवविवाहित जोड़ों को सम्मानित किया गया। इस विशेष अवसर पर प्रत्येक नवदंपति को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए साड़ी एवं दो स्टील के मटके उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। उपहार प्राप्त कर नवविवाहित जोड़े अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित नजर आए।

इस अवसर पे सीएसआर एवं लैंड टीम के विपिन सक्सेना वेदमनी दुबे , सुशांत दास, सुखलाल वास्कले, प्रिया सोनी , अमरजीत ने इस आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए सभी जोड़ों तक उपहारों का वितरण सुनिश्चित किया।

इस कार्यक्रम की गरिमा को माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की उपस्थिति ने और बढ़ाया। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर इस अवसर को और भी यादगार बना दिया।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक प्रशासनिक अधिकारीगण एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के पदाधिकारी आदि का योगदान सराहनीय रहा अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड धार सीमेंट वर्क्स प्रबंधन ने नवदंपतियों को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन