Rajendra Devray / Wed, Jun 10, 2026 / Post views : 207
मातृत्व, नेतृत्व, कर्तव्य के भाव को शिरोधार्य करते हुए
राष्ट्र सेविका समिति धार विभाग द्वारा प्रारंभिक वर्ग मनावर नगर में लगाया गया है जिसमें समस्त धार विभाग की बालिकाएं प्रशिक्षण ले रही है यह वर्ग सात दिवस का है जो की 4 जून से प्रारंभ होकर 12 जून तक चलेगा जिसमें 12 वर्ष से ऊपर की आयु की बालिकाएं व मातृशक्तियां सम्मिलित हुई है ।

इसी के अन्तर्गत आज नगर में राष्ट्रसेविका समिति द्वारा नगर में भव्य पथसंचलन निकाला गया जिसमें लगभग 300 स्वयंसेविकाएं सम्मिलित हुई।।

उक्त संचलन का प्रारंभ सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय से होकर नगर के विभिन्न मार्गों से प्रचल करते हुए पुनः विद्यालय में समापन हुआ तथा संचलन का विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया गया ।।

उक्त जानकारी धार विभाग जिला कार्यवाहिका ज्योति सोनी ने दी
तथा समिति से अनिता सोनी, शालिनी शर्मा, ज्योति वर्मा, आयुषी सोनी, अनुसुइया असोरिया , अदिति सुगंधि, महक पांढर,प्रगति सोलंकी, सिद्धि शेंडगे व कविता राठौड़, संगीता कुशवाहा, पिंकी जायसवाल, यामिनी लेले, प्रियंका सेन, अर्चना मुकाती आदि भी उपस्थित रही ।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन