सीएम राइस शा. उत्कृष्ट विद्यालय मनावर के प्राचार्य सोहन शिंदे
को उनके ट्रांसफर आदेश दिनांक 30/09/2023 के। विरुद्ध माननीय उच्चन्यालय इंदौर से दिनांक 6/10/2023 को तथा दिनांक 3/11/2023 को स्टे ऑर्डर होने के बाद भी श्री ब्रजकांत शुक्ला जनजातीय कार्य विभाग धार ने आज दिनांक तक न तो विद्यालय का प्रभार दिया और न ही आठ माह से वेतन का भुगतान किया। जिसके कारण श्री शिंदे एवम् उनका परिवार आर्थिक एवम् मानसिक रूप से अत्यधिक प्रताड़ित हो रहे है ।आनन फानन में श्री ब्रजकांत शुक्ला ने नियमों को दरकिनार करते हुए अपने मन मर्जी से सीएम राइज स्कूल का प्रभार दिनांक 03/10/2023 को श्री सालकराम केवट व्याख्याता शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बकानेर विकास खंड उमरबंन को दे दिया ।जोकि सीएम राइस स्कूल के लिए योग्य नही है और जिनका जाति प्रमाण पत्र भी संदेह के घेरे में है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग धार की कार्य प्रणाली पर संदेह हो गया है। श्री सोहन शिंदे प्राचार्य सीएम राइज स्कूल मनावर की पदस्थापना नियमानुसार चयन प्रक्रिया से मेरिट के आधार पर मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य मंत्रालय से जारी आदेश दिनांक 27/09/2022 को की गई थी। प्राचार्य श्री शिंदे को उनके ज्वॉइन होने के तीन माह बाद तत्कालीन प्राचार्य श्री भरत जाजपुरे बीईओ मनावर ने आधा अधूरा चार्ज दिया । चार्ज देने के बाद भी वित्त प्रभारी शिक्षक श्री विवेक शर्मा से साठ गांठ कर विद्यालय के बैंक खाते से राशि rs. 75000.00रुपए की राशि का अधिकृत रूप से आहरण लिया जिसकी सूचना दिनांक 02/12/2022 को आवश्यक कार्यवाही हेतु सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य धार को की थी। अपनी वित्तीय अनियमितताओं को छुपाने के लिए तथा कुछ लेट लतीफ और घर पर ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षकों ने अपने स्थानीय तथा राजनैतिक प्राभाव से षड्यंत्र पूर्वक कूट रचना के साथ प्राचार्य की झुठी शिकायते करते रहे ।