: 01 माह पूर्व कुटुम्ब न्यायालय धार से पेशी के दौरान फरार वांरटी कमल पिता भगवानसिंह उम्र 26 साल निवासी ग्राम पिपलिया थाना सादलपुर जिला धार को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Rajendra Devray
/
Tue, Jun 25, 2024
/
Post views : 301
धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में धार पुलिस द्वारा 01 माह पूर्व माननीय कुटुम्ब न्यायालय धार से पेशी के दौरान फरार वांरटी कमल पिता भगवानसिंह उम्र 26 साल निवासी ग्राम पिपलिया थाना सादलपुर जिला धार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
दिनांक 20.05.2024 को फरियादी दामोदर पिता स्व. नंदराम सोलंकी निवासी माताबाखल ने थाना नौगांव आकर रिपोर्ट दर्ज किया कि वह कुटुम्ब न्यायालय धार में आदेशिका लेखक के पद पर कार्यरत है। कुटुम्ब न्यायालय धार में प्रकरण एम.जे.सी.आर. 269/23 धारा 125 जा.फौ. (पूजा विरूद्ध कमल) में अनावेदक कमल के विरूद्ध वसूली सह गिरफ्तारी वारंट क आदेश था, दिनांक 20.05.2024 को पेशी होने से अनावेदक कमल न्यायालय उपस्थित हुआ। प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा अनावेदक कमल को भरण पोषण बकाया राशि जमा कराने नही तो जेल भेजने हेतु निर्देशित किया। जिस पर से अनावेदक कुटुम्ब न्यायालय धार से लेखक दामोदर को चकमा देकर फरार हो गया था। फरियादी दामोदर की रिपोर्ट पर से आरोपी कमल के विरूद्ध थाना नौगांव में अपराध क्रमांक 188/2024 धारा 224 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा माननीय न्यायालय की कस्टडी से फरार आरोपी कमल पिता भगवानसिंह की शीघ्र गिरफ्तारी व माननीय न्यायालय द्वारा जारी वसूली वारंट की शीघ्र तामीली सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में सायबर शाखा पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह सिसौदिया व सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में सायबर सेल धार टीम द्वारा आज दिनांक 25.06.2024 को मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी कमल पिता भगवानसिंह को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना सादलपुर पुलिस के सुपुर्द किया।
गिरफ्तार वारंटी का नाम
1 कमल पिता भगवानसिंह उम्र 26 साल निवासी ग्राम पिपलिया थाना सादलपुर जिला धार
आरोपी कमल को गिरफ्तार करने में सायबर शाखा पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह सिसौदिया, सायबर सेल धार प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा, सउनि रामसिंह गौर, प्रआर. विजय सिंह राजपूत, आर. अंकित सिंह रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।