थाना गंधवानी में सिंघाना रोड़ स्थित Indian Oil पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बनाते 08 सशस्त्र आदतन इनामी बदमाशो (कुख्यात धामाखेडी डकैती गैंग) को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।
आरोपियो के कब्जे से 02 नग देशी 12 बोर के कट्टे मय 02 जिंदा कारतूस, 02 नग धारदार लोहे का फलिया, 02 लट्ठ, 01 लोहे की सब्बल, 01 लोहे की कुल्हाडी व घटना में उपयोग की जा रही बोलेरो वाहन कुल मश्रुका कीमती 5,13,640/- रुपये को जप्त किया।
गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो के विरूद्ध जिला धार के अलावा जिला इन्दौर, जिला झाबुआ एवं गुजरात के अमरेली जिले में चोरी, लूट, डकैती, पुलिस अभिरक्षा से फरार, मारपीट आदि जैसे गंभीर अपराधो के कई प्रकरण दर्ज है।
गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो की गिरफ्तारी पर कुल 38,000/- रुपये इनाम की उद्घोषणा पूर्व में जारी की गई है।
डकैती की योजना में गिरफ्तार आरोपियो ने पूछतांछ में लगभग डेढ माह पूर्व अवल्दामान के हाटबाजार में चांदी की दुकान में 03 व्यापारियो के साथ मारपीट कर चांदी के आभूषण लूटने की वारदात को भी कबूला।
अवल्दामान घटना में शामिल 07 आरोपियो के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा लगभग 05 किलो चांदी के आभूषण कीमती 4,00,000/- रुपये का बरामद करने में सफलता हासिल की।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा डकैती की वारदात को विफल करने पर 10,000/- रुपये व अवल्दामान घटना का पर्दाफाश करने पर 10,000/- रुपये कुल 20,000/- रुपये ईनाम से धार पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की उद्धोषणा की गई है।
डेढ़ माह पूर्व अवल्दामान के हाटबाजार में 03 व्यापारियो के साथ लूट की वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह को लगातार दिशा-निर्देश देकर उचित कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले के थाना बाग, थाना टांडा, थाना गंधवानी, थाना अमझेरा, थाना सरदारपुर, थाना कुक्षी, थाना डही, थाना मनावर आदि क्षेत्रांतर्गत राहगीरो के साथ लूटपाट एवं ग्रामीण क्षेत्रो में सम्पत्ति संबंधी अपराध जैसे- डकैती, लूट, नकबजनी, पशुचोरी, चोरी जैसे गंभीर अपराधों पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए उपरोक्त क्षेत्रो में "ज्वाइंट पेट्रोलिंग सिस्टल" लागू किया गया जिसके अंतर्गत उक्त क्षेत्रो में पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग कर सक्रिय आदतन सम्पत्ति संबंधी बदमाशो पर विशेष निगरानी रखने एवं उनकी धड़पकड़ हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार डॉ. इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन में धार जिलें के समस्त सी.एस.पी./ एस.डी.ओ.पी. महोदय, थाना प्रभारियों साथ-साथ सायबर शाखा पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह सिसौदिया व सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
दिनांक 22-23.06.2024 की मध्य रात्रि में धार पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि थाना गंधवानी क्षेत्रांतर्गत सिंघाना रोड़ स्थित Indian Oil पेट्रोल पम्प पर कुख्यात धामाखेडी डकैती गैंग द्वारा डकैती डालने के लिए 08-10 बदमाश बालाजी बिल्डिंग मटेरियल दुकान के पास एकत्रित हुए है।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करने हेतु एसडीओपी मनावर श्री अंकित सोनी (I.P.S) व थाना प्रभारी गंधवानी निरीक्षक कैलाश बारिया के नेतृत्व में धार पुलिस की अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। गठित टीमो द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान बालाजी बिल्डिंग मटेरियल दुकान के पास पहुँचकर बदमाशो की घेराबंदी की, जिसमें 08 आरोपियो को पुलिस ने मौके से डकैती की योजना बनाते हुए रंगे हाथ पकडा, 02 बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपियो के कब्जे से 02 नग देशी 12 बोर के कट्टे मय 02 जिंदा कारतूस, 02 नग धारदार लोहे का फलिया, 02 लट्ठ, 01 लोहे की सब्बल, 01 लोहे की कुल्हाडी व घटना में उपयोग की जा रही बोलेरो वाहन कुल मश्रुका कीमती 5,13,640/- रुपये को जप्त आरोपियो के विरूद्ध थाना गंधवानी में अपराध क्रमांक 259/2024 धारा 399, 402 भादवि व 25, 27(1), 25(2) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
डकैती की योजना में गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1.कालु पिता सोभान परमार जाति भील उम्र 28 साल निवासी ग्राम धामाखेडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
2बल्लु पिता अनसिंह परमार जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम धामाखेडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
3कैलाश पिता कनसिंह परमार जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम धामाखेडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
4.ठाकुर उर्फ अजय उर्फ विजय पिता मंगलसिंह डावर जाति भील उम्र 34 साल निवासी ग्राम खरबयडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
5.भमरसिंह उर्फ भमरिया पिता कालु अमलियार उम्र 30 साल निवासी ग्राम खरबयडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
6.जालम पिता दयला परमार जाति भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम धामाखेडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
7.दीपसिंह उर्फ दीपू पिता सोभान परमार जाति भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम धामाखेडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
8.राजु पिता मानसिंह मंडलोई जाति भीलाला उम्र 26 साल निवासी बेकलिया थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
02 अन्य आरोपीगण मौके से फरार
डकैती की योजना में 08 आरोपियो से जप्त मश्रुका का विवरण
गिरफ्तारशुदा 08 आरोपियो के कब्जे से 02 नग देशी 12 बोर के कट्टे मय 02 जिंदा कारतूस, 02 नग धारदार लोहे का फलिया, 02 लट्ठ, 01 लोहे की सब्बल, 01 लोहे की कुल्हाडी व घटना में उपयोग की जा रही बोलेरो वाहन कुल मश्रुका कीमती 5,13,640/- रुपये को जप्त किया।
डकैती की योजना में गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो से धार पुलिस द्वारा हिकमत-अमली से पूछतांछ करते उनमें से 07 आरोपीगणो द्वारा डेढ़ माह पूर्व ग्राम अवल्दामान हाटबाजार के दिन चांदी के 03 व्यापारियो के साथ मारपीट कर चांदी की रकमे लूटने की वारदात को अपने कुछ अन्य साथियो के साथ करना स्वीकार किया। जिस पर से आरोपीगणो की निशादेही पर उनके बताए स्थान पर से धार पुलिस द्वारा अभी तक लूटे गए मश्रुका में से लगभग 05 किलो चांदी के बने हुए आभूषण कुल कीमती 4,00,000/- रुपये को बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। साथ ही उपरोक्त घटना में शामिल अन्य साथी फरार आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु एवं गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो का पुलिस रिमांड माननीय न्यायालय मनावर से प्राप्त कर शेष माल मश्रुका की बरामदगी हेतु कार्यवाही की जा रही है।
अवल्दामान हाटबाजार में दिनांक 14.05.2024 को हुई वारदात का विवरण -
दिनांक 14.05.2024 को लक्की उर्फ किशन पिता शंकरलाल सोनी निवासी तिलक मार्ग मनावर ने थाना गंधवानी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह व उसके 02 साथी विपिन सोनी व विकास सोनी अवल्दामान हाटबाजार में चांदी के जेवर बेचने हेतु 03 चांदी के आभूषण बेचने हेतु दुकान लगाई थी। दोपहर करीब 03:30 बजे बदमाशो द्वारा उसके व उसके साथी विपिन व विकास सोनी की दुकान में आकर पत्थर व लठ से मारपीट कर चांदी के बैग लूट कर ले गये। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना गंधवानी में अपराध क्रमांक 208/24 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अवल्दामान की घटना में गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1. कालु पिता सोभान परमार जाति भील उम्र 28 साल निवासी ग्राम धामाखेडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
2 बल्लु पिता अनसिंह परमार जाति भील उम्र 35 साल निवासी ग्राम धामाखेडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
3 कैलाश पिता कनसिंह परमार जाति भील उम्र 24 साल निवासी ग्राम धामाखेडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
4. ठाकुर उर्फ अजय उर्फ विजय पिता मंगलसिंह डावर जाति भील उम्र 34 साल निवासी ग्राम खरबयडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
5. भमरसिंह उर्फ भमरिया पिता कालु अमलियार उम्र 30 साल निवासी ग्राम खरबयडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
6. जालम पिता दयला परमार जाति भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम धामाखेडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
7. दीपसिंह उर्फ दीपू पिता सोभान परमार जाति भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम धामाखेडी थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
अन्य 02 आरोपीयान (फरार)
अवल्दामान घटना में गिरफ्तार 07 आरोपियो से बरामद मश्रुका का विवरण
गिरफ्तारशुदा 07 आरोपियो के कब्जे से चांदी के कडे, चांदी की रमझौल, चांदी की पायजेबे, चांदी की गले की चैने, चांदी की गले का हार, चांदी की बिछुडियां, चांदी की हाथ का ब्रेसलेट, चांदी की हाथ में पहनने वाली करमदी आदि लगभग कुल वजनी 5 किलो कीमती 4,00,000/- रुपये को
घटना मे शेष फरार 02 आरोपियो की गिरफ्तारी, चांदी के आभूषणो का शेष मश्रुका व घटना में उपयोग की गई मोटर सायकलो की बरामदगी कार्यवाही हेतु आरोपियो का पुलिस रिमांड लिया जाकर उपरोक्त घटना की कार्यवाही जारी है।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह ने डकैती की योजना को विफल करने पर 10,000/- रुपये व अवल्दामान घटना को ट्रेस करने पर 10,000/- कुल 20,000/- रुपये नगद से समूची टीम को पुरस्कृत करने की उद्घोषणा की है।