पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अवैध हथियारों के निर्माण एव तस्करों पर कड़ी कार्य वाही 23 -24 में 283 प्रकरण में 330 को भेजा जेल
धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में धार पुलिस द्वारा अवैध आग्नेय शस्त्र, निर्माण, खरीदी-ब्रिक्री करने वाले अंतराज्यीय स्तर के तस्करो पर लगातार कडी कार्यवाही से जिले के साथ-साथ प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर अपराधो की घटनाओं की दर में कमी के साथ-साथ नियंत्रण पाने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।
धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा अपनी पदस्थापना के बाद से अवैध फायर आर्म्स के विरुद्ध विगत 02 वर्ष 2023 एवं 2024 में लगातार बडी कार्यवाही करते हुए सम्पूर्ण जिले में अवैध फायर आर्म्स के निर्माता एवं तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 283 प्रकरणों में कुल 330 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 734 अवैध फायर आर्म्स व 111 जिंदा कारतुस जप्त किए गए है। साथ ही अवैध फायर आर्म्स निर्माण कि कुल 13 फेक्ट्रियों को नेस्तनाबूद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई जिससे जिले के साथ-साथ प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भी गंभीर अपराधो के ग्राफ में भारी कमी आई हैं।
धार जिले में सिकलीगर समुदाय के लोग थाना गंधवानी के ग्राम बारिया, थाना मनावर के ग्राम सिंघाना, बाकानेर, थाना धामनोद के ग्राम लालबाग, थाना अमझेरा के इन्द्रा कालोनी, थाना कुक्षी के ग्राम तलावडी तथा थाना राजगढ़ के संजय कालोनी में निवासरत है। इस समुदाय के ज्यादातर लोग अशिक्षित होकर लोहे से जुडे औजार तथा हथियार जैसे- तलवार, चाकू, भाला, ताला-चाबी आदि बनाने का कार्य पुस्तेनी रुप से करते आ रहे है। उनमें से कुछ लोग विगत वर्षो में अवैध आग्नेय शस्त्र (देशी कट्टा, रिवाल्वर, पिस्टल आदि) निर्माण व विक्रय के अवैध व्यापार में सक्रिय होकर मध्यप्रदेश राज्य के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों विशेष रुप से राजस्थान, गुजरात, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना आदि राज्यों में अवैध आग्नेय शस्त्र सप्लाई कर अवैध आर्थिक लाभ कमा रहे है। जिसमें उन्हे कम लागत पर अत्यधिक अवैध आर्थिक लाभ मिल रहा है।
परंतु इस समुदाय के कुछ लोगो द्वारा अवैध आग्नेय शस्त्र की तस्करी की जाने के कारण मध्यप्रदेश राज्य के साथ-साथ सम्पूर्ण भारत में हत्या, लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी, गैंगवार आदि जैसे गंभीर अपराधों की घटनाए घटित हुई है।
धार पुलिस कप्तान द्वारा अपनी धार जिले में पदस्थापना के साथ ही अवैध आग्नेय शस्त्र, हथियार निर्माण एवं तस्करी में संलिप्त अंतराज्यीय गिरोह व तस्करो को चिन्हित कर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों/सायबर सेल टीम को लगातार अपने उर्जावान नेतृत्व से सक्रिय किया। जिसके फलस्वरुप ही वर्ष 2023-2024 में धार पुलिस द्वारा अवैध आर्म्स के विरुद्ध लगातार कई बडी कार्यवाहियां कर अवैध आर्म्स के गैंग सरगना व तस्करो को गिरफ्तार कर उनके द्वारा वर्षो से चलाई जा रही अवैध आर्म्स की फेक्ट्रीयों का पर्दाफाश करने में सफलता अर्जित की।
पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह (भा.पु.से.) की धार जिले में पदस्थापना के बाद से वर्ष 2023-2024 में अवैध आर्म्स पर की गई कार्यवाही की संख्यात्मक जानकारी।
वर्ष प्रकरण आरोपी कुल फायर
आर्म्स कारतूस कुल नेस्तनाबूद
फेक्ट्रियों की संख्या2023 -2024 में 283 प्रकरण 330 आरोपियों भेजा जेल हथियारजप्त 733 जिंदा कारतूस 111 एव 13 हथियार की फैक्ट्री को नेस्त नाबूत किया गया
धार पुलिस व्दारा सिकलीगरों को मुख्यधारा में जोडने हेतु किये गए प्रयास
धार जिलें में पदस्थापना के बाद से ही पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अवैध आग्नेय शस्त्र, हथियार निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त गिरोह व तस्करो को जड़ से नष्ट करने का चैलेंज स्वीकार किया एवं उन्हे समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिए सर्वप्रथम सिकलीगर समाज के निवासरत गांवो में जाकर खाटला बैठक आयोजित कर उन्हे अवैध शस्त्र निर्माण, विक्रय आदि की गतिविधियों एवं उनसे होने वाले गंभीर अपराधों से होने वाले आर्थिक, सामाजिक व पारिवारिक नुकसान से अवगत कराकर उक्त अवैध शस्त्र निर्माण कारोबार से दूर रहने हेतु लगातार समझाईश दी गई। सिकलीगर समाज के उत्थान हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ से उन्हे अवगत कराकर उन योजनाओ के सफलतम क्रियांवयन हेतु संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर उन्हे छोटे-छोटे लघु उद्योग हेतु कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध करवाना, नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था करना, शासन की योजना अंतर्गत आवास निर्माण में आर्थिक सहायता दिलवाना, खेल ग्राउंड का निर्माण करना आदि कार्य पुलिस कप्तान के निर्देशन में लगातार चलाये जाकर सिकलीगर समाज के लोगो को सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से समाज की मुख्य धारा में जोडा जा रहा है।
धार पुलिस व्दारा सिकलीगर समाज के अपराध से जुडे लोगो को समाज की मुख्यधारा में जोडने हेतु लगातार उनके निवास क्षेत्रों में जाकर उन्हे खाटला बैठक, सामुदायिक पुलिसिंग, सिकलीगर समाज के जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार संवाद स्थापित कर उन्हे मुख्यधारा में लाने हेतु लगातार प्रयास भी किये जा रहे हैं। इसी कडी में विगत दिनों ग्राम बारिया थाना गंधवानी, ग्राम सिघांना थाना मनावर, ग्राम बाकानेर थाना मनावर में खाटला बैठक का आयोजन भी किया गया तथा समाज के जनप्रतिनिधि मण्डल के साथ लगातार बैठक कर उन्हे शासन की योजनाओँ की जानकारी प्रदान की गई।
(सिकलीगर समाज के साथ खाटला बैठक ग्राम बारिया)
(अपराध से दूर रहने के लिए सिकलीगर समाज को शपथ दिलाते हुए)
धार पुलिस व्दारा वर्ष 2023-2024 के दौरान फायर आर्म्स के विरुद्ध की गई मुख्य कार्यवाहियाँ
01. दिनांक 26.09.2023 को सायबर सेल धार व थाना कुक्षी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध शस्त्र निर्माण व तस्करी कार्य में संलिप्त अंतरराज्जीय गैंग सरगना ईश्वरसिंह पिता प्रधानसिंह बरनाला व उसके 02 आन्य साथी तखदीर सिंह पिता प्रितम सिंह, जतनसिंह पिता भीमसिंह छाबडा जाति सिकलीगर निवासीयान ग्राम बारिया थाना गंधवानी जिला धार को अवैध फायर आर्म्स ले जाते गिरफ्तार किया एवं आरोपियो के विरूद्ध थाना कुक्षी में अपराध क्रमांक 675/23, 676/23, 677/23 धारा 25(1)(a),25(1-AA)25(1-A) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में गैंग सरगना ईश्वरसिंह सहित अन्य 10 साथी आरोपियो को वर्तमान में गिरफ्तार किया जाकर जेल की सलाखो के पीछे भेजा जा चुका है। उक्त प्रकरण में कुल 158 नग देशी पिस्टल/कट्टे, 17 जिंदा कारतूस, अवैध हथियार निर्माण करने वाली फेक्ट्री उपकरण आदि जप्त किए गये। गैंग सरगना ईश्वरसिंह के संपर्क उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ गैंग के हरेन्दर व पुष्पेन्दर से मिले है, जिसके साथी सुमित पिता बच्चु सिंह निवासी खैर जिला अलीगढ़ उत्तरप्रदेश को धार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गैंग सरगना ईश्वरसिंह का अपराधिक रिकार्ड चेक करते उस पर राजस्थान में 16, मध्यप्रदेश में 15, गुजरात में 06, दिल्ली में 03, हरियाणा में 01 व कर्नाटक में 01 कुल 42 गंभीर अपराध पंजीबद्ध होना पाए गए, जिसमें से कुल 27 अपराधों में वांटेड (फरार) था, जिस पर कुल 58,000/- रुपये ईनाम की उद्घोषणा की गई थी।
(धार पुलिस व्दारा ईश्वरसिंह व उसके साथियों से जप्त अवैध फायर आर्म्स)
02. दिनांक 29.08.2023 को सायबर सेल धार व थाना मनावर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए राहुल पिता किशोर जाति सिकलीगर निवासी चिकली मोहल्ला बाकानेर थाना मनावर जिला धार व गुरूचरण उर्फ गुरू उर्फ गुरूनंदन चावला निवासी बारिया गंधवानी को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से मौके से व निशादेही पर से 51 अवैध देशी कट्टे, 02 देशी पिस्टल, हथियार बनाने के उपकरण, 08 जिन्दा कारतुस, हथियार बनाने के उपकरण कुल मश्रुका कीमती 3,20,000/- रुपये को जप्त कर दोनो आरोपियो के विरूद्ध थाना मनावर में अपराध क्रमांक 977/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
03. दिनांक 26.04.2024 को सायबर सेल व थाना गंधवानी पुलिस द्वारा ग्राम बारिया स्थित अमृतसिंह पिता मनोहर सिंह सिकलीगर के घर पर दबिश देकर अमृत व उसके 03 साथियो 1. सूरजसिंह 2. विकाससिंह 3. नानुसिंह निवासीयान खरगोन को अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री सहित पकडा। टीम द्वारा मौके से चारो आरोपियो के कब्जे से 07 नग 12 बोर के देशी कट्टे व अवैध हथियार निर्माण उपकरण को जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध थाना गंधवानी में अपराध क्रमांक 182/24 धारा 25(1)(a), 25(1-A), 25(1-AA), 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान चारो आरोपियो से कुल 31 नग अवैध देशी 12 बोर के कट्टे व अवैध हथियार निर्माण उपकरण कुल मश्रुका कीमती 4,00,000/- रुपये को जप्त किया गया। आरोपी अमृतसिंह थाना गंधवानी का गैंग हिस्ट्रीशीटर बदमाश था, जिस पर मध्यप्रदेश राज्य में 02, उ.प्र. राज्य के जिला झांसी के सिप्री बाजार थाने पर 01 कुल 03 अपराध अवैध फायर आर्म्स के अपराध पंजीबद्ध है।
(अंतराज्जयीय अवैध फायर आर्म्स निर्माता व तस्कर गिरोह के 04 आरोपी)
04. दिनांक 19.12.2024 को थाना मनावर पुलिस व्दारा मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए ग्राम बाकानेर में गुरुव्दारे के पीछे बने खण्डहर में अवैध फायर आर्म्स निर्माण करते 03 आरोपियों को रंगे हाथ पकडा जिनके कब्जे से 15 देशी कट्टे, 06 अधबनी देशी पिस्टल, 02 जिंदा राउण्ड, 02 मैग्जीन व हथियार बनाने की फैक्ट्री उपकरण-लोहे की हथोडी, राउण्ड बनाने का साँचा, लोहे की संडासी, ड्रील मशीन, ग्लाईडर मशीन, पिस्टल के फर्मे, लोहे की नाल के टूकडे, स्प्रिंग, छैनी, लोहे के पतरे आदि को विधिवत जप्त कर तीनों आरोपियो के विरूद्ध थाना मनावर में अपराध क्रमांक 985/24 धारा 25,27, 25(1-AA) आर्म्स एक्ट व 111(2)(b),111(3) बीएनएस का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। मनावर पुलिस व्दारा की गई उक्त महत्वपूर्ण कार्यवाही पर श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना व्दारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनावर श्रीमति अनु बेनीवाल (भा.पु.से.) को प्रशस्ति-पत्र से एवं टीम को नगद राशी से पुरस्कृत किया गया।