ऑपरेशन मुस्कान के तहत "थाना ठीकरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 8 माह बाद बालिका को ढूंढ कर परिजनों के सुपुर्त किया
*पुलिस कप्तान बड़वानी श्री जगदीश डावर के नेतृत्व और दिशा-निर्देश में, 2 वर्ष से गुम-अपहृत बालिका को थाना ठीकरी पुलिस टीम ने पुणे (महाराष्ट्र) से ढूंढकर दस्तयाब किया।*
पुलिस अधीक्षक, जिला बड़वानी, श्री जगदीश डावर द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लंबित अपहृत/गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु निर्देशित किया गया था। इसके अनुपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार तथा एसडीओपी अनुभाग बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में, पुलिस थाना ठीकरी द्वारा कार्रवाई की गई।
दिनांक 13.04.2023 को अपराध क्रमांक 200/2023 धारा 363 भादवि के तहत थाना ठीकरी पर एक प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसमें फरियादी की नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला दर्ज था। पुलिस थाना ठीकरी की टीम ने बालिका की तलाश के लिए कई राज्यों में अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। इसके बाद, वर्तमान थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह चौंगडे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल के तकनीकी सहयोग और आसूचना संकलन के माध्यम से महाराष्ट्र और गुजरात में तलाशी अभियान तेज किया गया। इस व्यापक प्रयास के परिणामस्वरूप, 02.01.2025 को पुणे (महाराष्ट्र) से अपहृत बालिका को दस्तयाब किया गया।
*इस कार्य के लिए, पुलिस अधीक्षक बड़वानी द्वारा बालिका की दस्तयाबी हेतु ₹10,000/- का इनाम घोषित किया गया था।*
*पुलिस की इस कार्यवाही में थाना ठीकरी से सहायक उप निरीक्षक आसिफ़ आली खान, आरक्षक कनसिंह, आरक्षक संगीता निंगवाल, आरक्षक धारा सिंह, आरक्षक श्रीराम ठाकुर, साइबर सेल की टीम से उपनिरीक्षक रितेश खत्री, प्रधान आरक्षक योगेश पाटिल, आरक्षक अरुण मुजाल्दा की विशेष भूमिका रही।*