*✓ अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने वाले के विरुध्द बडवानी पुलिस की प्रभावी कार्यवाही ।*
*✓ थाना नागलवाडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त आरोपी को किया गिरफ्तार , कब्जे से 1.212 कि. ग्रा. गांजा (कीमत लगभग 10,000/- रुपये) का जप्त ।*
*✓ आरोपी के विरुध्द पुर्व मे 1- अपराध क्रमांक 158/2018 धारा 34(1) आब.एक्ट,2- अपराध क्रमांक 219/2020 धारा 34(1) आब.एक्ट,3- अपराध क्रमांक 42/2021 धारा 34(1) आब.एक्ट, 4- अपराध क्रमांक 01/2022 धारा 34(1) आब.एक्ट, 5- अपराध क्रमांक 45/2022 धारा 34(1) आब.एक्ट, 6- अपराध क्रमांक 104/2022 धारा 34(1) आब.एक्ट, 7- अपराध क्रमांक 254/2022 धारा 34(1) आब.एक्टका पंजीबध्द है ।*
*विवरण*
पुलिस अधीक्षक बडवानी श्री जगदीश डावर ने मासिक समीक्षा बैठक में अवैध शराब, जुआ, सट्टा, आर्म्स, गोवंश, और मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे । इसके तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार और एसडीओपी सेंधवा श्री कमलसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना नागलवाडी पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।
दिनांक 19.01.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओझर तरफ एक व्यक्ति अवैध रुप से गांजा लेकर आ रहा है। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए, थाना नागलवाडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की ।
कार्रवाई के दौरान आरोपी संतोष उर्फ झबरसिंह गोरे जाति भिलाला उम्र 29 साल नि. ग्राम घुसगांव ठोंकबैड़ा को गिरफ्तार किया गया। जप्त माल की कुल कीमत लगभग 10,000/- रुपये आंकी गई है । आरोपी के विरुद्ध थाना नागलवाडी में अपराध क्रमांक 17/2025 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
*सराहनीय भूमिका:-*
*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नागलवाडी निरीक्षक माधवसिंह ठाकुर, उनि. हंसकुमार झिंझोरे, सउनि श्रीराम फगोरे , सउनि अनिल दसौंधी, प्र.आर.260 सुरजसिंह ,प्र.आर. 60 राकेश पाटीदार , प्रआर.299 प्रकाश पाटीदार, प्र.आर. 503 राजेश, म.प्रआर.68 सावित्री मुजाल्दे ,आर.424 अरुण राठौड, आर.377 सतीश खोड़े,आर.463 अशोक अवासे,आर.259 भुरेसिंह , आर.612 प्रवीण यादव, आर.501 आशीष ,आर.532 गब्बर अवासे व सैनिक 44 रमजान की सराहनीय भूमिका रही।*