Rajendra Devray / Thu, Jul 2, 2026 / Post views : 384
खाटू श्याम मंदिर समिति तलून के द्वारा नवनिर्मित भव्य खाटू श्याम मंदिर में 21 कुंडी महायज्ञ के साथ हुआ लोकार्पण 40 हजार से अधिक भक्तों ने दर्शन का प्रसादी ग्रहण की
खाटू श्याम मंदिर का भव्य लोकार्पण आम जनता के दर्शनार्थ खोला गया
पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंदर महंत शशि गिरी जी महाराज पंच दशनाम जुना अखाड़ा के सानिध्य में यह संस्कार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन उनकी उपस्थिति के अंदर किया गया

हिमाचल से आए 21 ब्राह्मण के द्वारा निरंतर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान खाटू श्याम ,पवन पुत्र हनुमान जी महाराज, शिव पार्वती परिवार ,का भव्य प्राण प्रतिष्ठा लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ में किया गया

प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने के साथ जैसे ही भगवान खाटू श्याम मंदिर के नेत्रों से काली पट्टी हटाई गई और सामने कांच दिख गया वैसे ही कांच कांच टूट गया
यह वैदिक मित्रों का प्रमाण है कि भगवान की स्थापना हुई है
इसके बाद जय जय करो के साथ महा आरती का आयोजन किया गया

पूर्णाहुति के बाद महा आरती की गई जिसमें अंदर हजारों की संख्या के अंदर भक्त जनों ने आरती में भाग लिया भगवान खाटू श्याम की जय जय करो से वातावरण गूंज उठा इसके बाद खाटू श्याम भगवान को भोग अर्पण करने के साथ भंडारा शुरू किया गया जिसमें लगभग 40000 से अधिक भक्तों के द्वारा भगवान खाटू श्याम मंदिर के भंडारे में प्रसादी ग्रहण की गई
जो दोपहर 12 बजे शुरू होकर यह भंडारा जो देर रात 10:00 बजे रात तक निरंतर चलता रहा

जिसके अंदर 40000 से अधिक भक्तों के द्वारा प्रसादी ग्रहण की गई
प्रसादी के अंदर सब्जी पूरी नूक्ति की प्रसादी बनाई गई थी भक्तों के द्वारा भगवान खाटू श्याम की जय करो लगाते हुए प्रसादी ग्रहण की गई
इस कार्यक्रम के अंदर युद्ध स्तर के ऊपर खाटू श्याम मंदिर निर्माण समिति तलून के द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी हर कार्य को समिति के द्वारा एक अलग समिति बनाकर के कार्य सौंपे गए थे जिसमें जल समिति व्यवस्था समिति विद्युत समिति भोजन समिती एवं अन्य समितियां का निर्माण किया गया था
सभी ने अपना तन मन धन अर्पित करके इस कार्यक्रम को पूर्ण किया और कार्यक्रम भव्य रूप से सफल बनाया
कार्यक्रम के अंदर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं कई संत महात्मा कार्यक्रम के अंदर पधारे प्रतिदिन 21 कुंडी विश्व शांति कल्याण के लिए हवन किया गया
भंडारा समाप्ति के बाद आज महंत शशि गिरी जी महाराज के द्वारा इस मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ मंदिर निर्माण के भूमि पूजन से लेकर के मंदिर निर्माण के अंदर खाटू श्याम मंदिर की स्थापना तक समस्त भक्तों के द्वारा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जो सहयोग दिया गया सभी प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष दानदाताओं का सहयोग करने वाले भक्तों को आशीर्वाद प्रदान कियागया
और भगवान खाटू श्याम से प्रार्थना की की इस पूरेकार्य के अंदर जितने भी लोगों ने अपना अंशदान दिया है कार्य किया है उन सब का भगवान कल्याण करें
शासन को भी धन्यवाद दिया है वहीं पुलिस प्रशासन के प्रमुख पुलिस अधीक्षक पदम विरोचन शुक्ला का भी आज पुलिस कार्यालय पहुंचकर महंत शशि गिरी जी महाराज द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय का भी सम्मान किया गया
वहीं अनुभाग्य अधिकारी बड़वानी का भी कार्यालय में पहुंचकर स्वागत किया गया एवं सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन