: प्रतापगढ़ जिले के सोडलपुर गांव में शासकीय राशन की दुकान पर राशन डीलर के द्वारा सरकारी गेहूं का तौल करते समय वजन बढ़ाने के लिए 5 किलो के बाट का उपयोग किया जा रहा था वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश
Rajendra Devray
/
Mon, Feb 17, 2025
/
Post views : 291
प्रतापगढ़ जिले के सोडलपुर गांव में शासकीय राशन की दुकान पर राशन डीलर के द्वारा सरकारी गेहूं का तौल करते समय वजन बढ़ाने के लिए 5 किलो के बाट का उपयोग किया जा रहा था वीडियो वायरल होने के बाद प्रतापगढ़ के जिला अधिकारी श्री शेखावत ने खाद्य आपूर्ति नागरिक विभाग के अधिकारी को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं
इस वक्त की बड़ी खबर है पीडीएस जैसी शासकीय व्यवस्थाओं के अंदर किस प्रकार से बेईमांनिया की जाती हे ओर भ्रष्टाचार कर के अपनी जेब भरी जाती हे। मामला छोटा नहीं बहुत बड़ा हे क्योंकि यह गोरख धंधा आज से नहीं कई समय से चल रहा हे ओर लाखों टन अनाज का मामला हे इसमें अधिकारी और कर्मचारी की मिली भगत सामने आरही हे इसका यह सबसे बड़ा उदाहरण देखने को मिला है जहां पर सरकारी माल के अंदर वजन किस प्रकार से बढ़ाया जाता है और किस प्रकार से अपनी जेब गर्म की जाती है यह सिंडिकेट कोई आज से नहीं चल रहा है यह तो काफी दिनों से चल रहा होगा लेकिन सरकार के नुमाँईदें मोन है आखिर इसके क्या मायने निकलते हैं यह तो जांच में पता चलेगा लेकिन यह सच तो तब सामने आया जब वीडियो वायरल होने लगा कि शासकीय राशन की दुकानों के ऊपर वजन बढ़ाने के लिए 5 किलो के बाट को रखकर के इसका उपयोग किया जा रहा था सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद में अधिकारी जरूर जागरूक हुए हैं लेकिन जिले के अंदर इस प्रकार के कई घोटाले काम कर रहे हैं लेकिन शासन को इसकी कोई खबर तक नहीं है खबर लगने के बाद में जिला कलेक्टर और खाद्य विभाग के अधिकारी नापतोल विभाग के अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं देखते हैं खबर का क्या होता है असर और जो भ्रष्टाचारी है उनके खिलाफ शासन fir के आदेश देता है या नहीं यह देखने की बात हे