*सिंघाना में धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस*
*बघैल ने किया झण्डा चौक में झण्डा वंदन
मनावर के ग्राम सिंघाना में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हलकी ठंड के बावजूद नगर के सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय पर्व का आयोजन किया गया। वहीं स्कूलों में बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
साथ ही विशेष आकर्षण का केंद्र रही स्कूली बच्चों की रैली, जिसमें छात्र-छात्राएं शहीदों की वेशभूषा में सजे नजर आए। रैली अपनी शैक्षणिक संस्थानों से होते हुवे नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुवे सिंघाना का नाभि बिन्दु झण्डा चौक पहुंची जहां पर ग्राम पंचायत सरपंज लक्ष्मी बघेल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वैदिक मंत्रों के साथ पूजा की व तिरंगा फहरा कर राष्ट्रीय गान हुआ।
व वरिष्ठ गणमान्यों ने अपने अपने उद्बोधन दिए जिसमें
पूर्व सरपंच सत्यनारायणजी पाटीदार ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हर भारतीय के लिए गर्व से भरा दिन है। 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू किया गया था। यानी इसी दिन भारत ने अपने संविधान को अपनाया था। हमारा देश एक गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ था।
नगर के पूर्व अध्यक्ष भगवान जी मुकाती ने अपने शब्दों के माध्यम से नगर की मुख्य समस्या हो रहे अतिक्रमण से अवगत करवाया, व शासकीय स्कूल में असमाजिक तत्वों के जमावड़े से भी अवगत कराया व शासन प्रशासन से सुधार के लिए अपील की।
समाजसेवी अशोक जी राठौड़ ने अपनी बात नागरिकों के बीच रखी व ग्राम पंचायत की प्रशंसा करते हुवे सिंघाना में जल व्यवस्था व सफाई को लेकर अपनी बात कही, साथ ही साथ चहुं ओर विकास की प्रशंसा की ओर ग्राम पंचायत का धन्यवाद दिया।
समाजसेवी हमीद खान ठेकेदार ने शायराना अंदाज में अपनी देश भगति प्रकट की व बच्चों को मोबाइल से सावधानी रख कर अपना भविष्य बनने के लिए प्रेरित किया,
अनुशासन,शांति व एकजुट एकता को देख कर प्रशंसा जाहिर करते हुवे चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदे ने कहा ग्राम में सब कुछ शांति का माहौल है लेकिन अतिक्रमण एक गंभीर समस्या है और अतिक्रमण ग्राम में अति कर चुका है, ग्राम वासियों को स्वयं ही अतिक्रमण से मुक्त करना होगा और अपील करते हुवे कहा है कि सभी व्यापारी अपनी दुकानों का सामन सीमत दायरे में रखे नहीं तो प्रशासन को शक्ति के साथ अतिक्रमण हटाना पड़ेगा। ओर स्कूली विद्यार्थियों को संबोधित करते हुवे कहा कि प्रशासन आप के साथ हे ओर हर संभव मदद के लिए में ओर मेरी टीम हमेशा तैयार है।
वही ग्राम पंचायत सिंघाना के उप सरपंच संदीप जी अग्रवाल ने ग्राम वासियों को व सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सिंघाना ग्राम के विकास में सभी ग्राम वासियों का ही योगदान है। आने वाले समय में ओर भी कई योजनाओं का लाभ ग्राम वासियों को मिलेगा, सिंघाना के विकास में पूरे जिले में पहला स्थान प्राप्त कर चुका हे, जो सुविधा बड़े शहरों की नगर पालिका के पास हे आज वो सब सुविधा ग्राम पंचायत सिंघाना के पास भी हे, सिंघाना को स्वच्छ और सुंदर बनाना ही मेरा सबसे बड़ा संकल्प है इसी के तहत ग्राम के तीनों मेन मार्गों पर सैकड़ो की संख्या में जो पौधे आप सब की मदत से लगाए थे, आज वह पेड़ का रूप ले रहे हैं, साथ ही साथ सिंघाना का गंदा पानी जो तालाब में जा रहा था उसे भी नाली निर्माण करके गांव के नाले से मिला दिया गया है जिससे काफी हद तक गंदगी में सुधार हुआ है, आज ग्राम में 3 कचरा वाहन चल रहे हे, आने वाले समय में कचरे के निपटारे के लिए एक बड़ा प्लांट जो इंदौर सीटी के मॉडल के तोर बनाया जाएगा। व विद्यालय व शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए ग्राम पंचायत हर संभव मदत करेगी, नगर वासियों की पात्रता के अनुसार सभी प्रकार की योजनाओं का लाभ दिलाना मेरा उद्देश्य है, व सभी योजनाओं से भी जोड़ा जा रहा है। साथ ही साथ अतिक्रमण को लेकर कहा कि अतिक्रमण पंचायत वाले नहीं कराते हैं, पंचायत की जितनी जमीन हे वहां पर हमने रोक लगाई है सभी दूर पौधे लगाए हे तार बाउंड्री की हे, नगर का अतिक्रमण के लिए जनता को स्वय जागरूक होना पड़ेगा और स्वयं ही अपना किया हुआ अतिक्रमण को हटाना पड़ेगा।
सिंघाना वार्ड के पंच, ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार गण अतिथि के रूप में उपस्थित थे, ग्राम पंचायत द्वारा प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया।