इंदोर गुरव समाज पँचायत पश्चिम क्षेत्र में आजादी का 78 वा स्वंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
गुरव समाज पंचायत पश्चिम क्षेत्र इंदौर के द्वारा अपनी शानदार परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया
गुरव समाज के वरिष्ठ शिक्षाविद आदरणीय शांतिलाल जी चौहान सर के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया
पंचायत के संरक्षक महोदय प्रभाकर जी के द्वारा मां भारती को माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर उपस्थित सभी समाज बंधुओं ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया गया
प्रदेश की सबसे बड़ी गुरव समाज पँचायत के अध्यक्ष पवन देवराय के द्वारा पँचायत से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान एव समाज के अंतिम पंक्ती के व्यक्ती तक समाज को पहुँचकर समाजिक एकता के सूत्र में बांधने ओर उसे समाज की मुख्यधारा में लाना समाज और राष्ट्र की बड़ी सेवा है
इस अवसर पर पंचायत के भूतपूर्व अध्यक्ष मनोज जी बडोदिया , देवेंद्र बडोदिया , पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार परदेसी , के द्वारा अपना संबोधन दिया गया और आजादी के मूल्यों को बताया गया पंचायत के सचिव संदीप पवार के द्वारा हमें हमारी आजादी को कैसे समझना है ओर आदर्श कैसे स्थापित करना है इसपर शानदार उद्बोधन दिया
चन्द्रशेखर जी बड़ोदिया ने इस अवसर पर बहुत ही अच्छा विश्लेषण प्रस्तुत किया गया तथा पंचायत के अन्य सदस्यों के द्वारा भी उद्बोधन दिए गए ।
कार्यक्रम के समापन पर मां भारती के समक्ष लड्डू प्रसादी का भोग लगाकर लड्डू प्रसाद वितरण किया गया
आभार राहुल जी गोर बंटी के द्वारा कियागया