8 लाख 19 हजार 504 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया
बड़वानी 14 मई/लोकसभा निर्वाचन में जिले की चारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 13 मई को हुये मतदान में 8 लाख 19 हजार 504 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया । अपने मताधिकार का उपयोग करने वाले पुरूषो की संख्या 4 लाख 19 हजार 116, महिलाओ की संख्या 4 लाख 372 तथा अन्य मतदाताओं की संख्या 16 रही।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सेंधवा में कुल 2 लाख 11 हजार 569 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। जिनमें पुरूषों की संख्या 1 लाख 8 हजार 978, महिलाओं की संख्या 1 लाख 2 हजार 581 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 10 रही है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राजपुर में कुल 1 लाख 93 हजार 229 मतदातओ ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। जिनमें पुरूषों की संख्या 98 हजार 771, महिलाओं की संख्या 94 हजार 456 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 10 रही है ।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पानसेमल में कुल 2 लाख 388 मतदाताओ ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। जिनमें पुरूषों की संख्या 1 लाख 1 हजार 279, महिलाओं की संख्या 99 हजार 108 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 रही है ।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बड़वानी में कुल 2 लाख 14 हजार 318 मतदातओ ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। जिनमें पुरूषों की संख्या 1 लाख 10 हजार 88, महिलाओं की संख्या 1 लाख 4 हजार 227 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 रही है ।
प्रतिशत अनुसार आंकड़े है इस प्रकार
अगर हम प्रतिशत की बात करे तो जिले में कुल 76.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिनमें पुरूषों का प्रतिशत 78.01 प्रतिशत, महिलाओं का प्रतिशत 74.12 तथा अन्य मतदाताओं का प्रतिशत 80.36 है। विधानसभा संेधवा का कुल मतदाताओं का प्रतिशत 73.65 है, जिनमें पुरूषों का प्रतिशत 75.99 प्रतिशत, महिलाओं का 71.33 प्रतिशत तथा अन्य मतदाताओं का 71.43 प्रतिशत है। विधानसभा राजपुर का कुल मतदाताओं का प्रतिशत 76.21 है, जिनमें पुरूषों का प्रतिशत 77.99 प्रतिशत, महिलाओं का 74.44 प्रतिशत तथा अन्य मतदाताओं का 100 प्रतिशत है।
इसी प्रकार विधानसभा पानसेमल का कुल मतदाताओं का प्रतिशत 77.37 है, जिनमें पुरूषों का प्रतिशत 79.16 प्रतिशत, महिलाओं का 75.62 प्रतिशत तथा अन्य मतदाताओं का 50 प्रतिशत है। विधानसभा बड़वानी का कुल मतदाताओं का प्रतिशत 77.01 है, जिनमे पुरूषों का प्रतिशत 78.9 प्रतिशत, महिलाओं का 75.11 प्रतिशत तथा अन्य मतदाताओं का 100 प्रतिशत है।