कुक्षि गणपुर चौकड़ी पर यात्रियों से भरी बस ने दुर्घटना ग्रस्त खड़ी मारुति वेन को मारी टक्कर कई यात्री हुवे घायल घायलों को बड़वानी जिला अस्पताल भिजवाया
👉 5 दिन पूर्व इसी जगह हुवा था हादस
👉 दो माह में 6 से अधिक हादसे प्रशासन मोन
👉*गणपुर चौकड़ी पर,यात्रियों से भरी बस ने,खड़ी मारुति को मारी टक्कर , यात्री हुए घायल ।*
👉*पिछले दिनों हुई तूफान ओर मारुति वैन की टक्कर के बाद भी मारुति वैन को नहीं हटाने से हुआ हादसा ।*
👉खंडवा बड़ौदा स्टेट हाईवे 26 पर , दो माह में हुए 6 हादसे।
धार जिले के कुक्षी थाना अंतर्गत निसरपुर चौकी क्षेत्र के गणपुर चौकड़ी पर आज लगभग 10 बजे फिर सड़क दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में बस में सवार यात्रियों को चोटे आई । बता दे कि दाजी कंपनी की बस , धार से मनावर होते हुए सेंधवा की ओर जा रही थी कि , अचानक बस mp 11p 4499 का संतुलन बिगड़ा और पेड़ से जा टकराई। पेड़ को उखाड़ते हुए बस, मारुति वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । बता दे कि, ये वही मारुति वैन है, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। 5 दिनों पहले भी यहां दर्दनाक हादसा हुआ था जिसके बाद तूफान को तो पुलिस ने कुक्षी थाने पर खड़ा कर दिया था मगर मारुति वैन को ना तो पुलिस हटा पाई ना ही टोल कंपनी, जिसके चलते आज फिर मारुति वैन में बस जा घुसी। जिसके चलते कुछ यात्रियों को चोट लगी जिसके बाद तत्काल एंबुलेंस और लोगो की मदद से घायलों को जिला अस्पताल बडवानी रेफर किया गया। गनीमत रही कि सामने से कोई भी वाहन उस दरमियान नहीं आया नही तो आज फिर बड़ा हादसा हो सकता था। लगातार इस खंडवा बड़ौदा स्टेट हाईवे 26 पर कई हादसे होते रहते है मगर जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते। अब तक दो माह में 6 हादसे हुए है मगर ना तो इस ओर प्रशासन का ध्यान है ना ही जन प्रतिनिधियों का। क्या कोई बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं या फिर हादसों को रोकने के लिए रोड पर संकेतक और रोड के मेंटेनेंस को लेकर, कोई कदम उठाया जाएगा । खंडवा बड़ौदा मार्ग पर प्रतिवर्ष कई हादसे होते आए है अगर इस ओर जल्द संज्ञान नहीं लिया गया तो कई मासूमजनो की जिम्मेदारी pwd की होगी।
मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि दिलीप परमार ने गिट्टी कंट्रकसन के मैनेजर से फोन पर चर्चा कर इस रोड के मेंटेनेंस ओर साइट पट्टी को भरकर रोड को ठीक कर, कई दिनों से खड़ी मारुति वैन को हटाने की बात कही ।