*श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुवा स्वागत*
टांडा(धार)- श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर के श्रीराम मंदिर एवं श्रीनरसिंह मन्दिर में भागवत कथा का वाचन चल रहा था। प. मंगलेश्वरदास महाराज द्वारा श्री नरसिंह मंदिर में एवं प. आशीष भारद्वाज ने श्रीराम मन्दिर में कथा का वाचन कर भक्तो को श्रवण करवाया गया। बुधवार को कथा
समापन के उपलक्ष्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर धर्मिक रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। शोभायात्रा शाम 5 बजे श्रीनरसिंह मन्दिर प्रांगण से प्रारंभ हुई जो नगर के सिर्वी गली,मेन रोड,सदर बाजार व राम मंदिर होते हुए माहेश्वरी गली पहुँची। शोभायात्रा में नगर की धर्म प्रेमी जनता बड़ी संख्या में शामिल हुई। शोभयात्रा में सबसे आगे श्रीमद्भागवत पुराण को भक्तगण बारी-बारी से मस्तक पर धारण कर चल रहे थे। बेंड बाजे पर कृष्ण गीतों एवं भजनों की आकर्षक प्रस्तुती दी जा रही थी। युवक,युवतियां एवं महिलाए अलग-अलग टोली में भक्ति में सराबोर होकर नृत्य करते हुए चल रहे थे। सिर्वी समाज के युवकों की टोली के नृत्य भी आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। रथ में कथा वाचक प. श्री मंगलेश्वर दास महाराज एवं प. श्री आशीष भारद्वाज सवार हो कर चल रहे थे। जिनका नगर में विभिन्न जगह श्रीफल पुष्प हार से स्वागत सत्कार किया गया। शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भागवत कथा के दौरान अनेक भक्तो ने निराहार उपवास , व्रत भी किये।