Rajendra Devray / Tue, Oct 14, 2025 / Post views : 311



0-3936x1728-0-0#पुलिस थाना अंजड के अंदर आगामी दीपावली त्यौहार पर्व को लेकर फटाका व्यापारियों की मीटिंग का आयोजन आज पुलिस थाना अंजड़ के अंदर किया गया
इस मीटिंग के अंदर अंजड थाना प्रभारी रेवाराम चौहान ने सभी फटाका व्यापारियों से चर्चा कर कानून का पालन करने एवं कड़ाई से नियमों का पालन करने की बात कही है
साथी कलेक्टर महोदय के द्वारा दिए निर्देश की छाया प्रती भी सभी को उपलब्ध कराई गई
किसी भी देवी देवता के लगे हुए फटके विक्रीय पर प्रतिबंधित हे
दुकानों में नायलोन की रस्सी की जगह सूती या मनीला रस्सी का का उपयोग करें
जोर से आवाज करने वाले और धमाका करने वाले पटाखों पर भी प्रतिबंध रहेगा
फटाका विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कीमत के ऊपर पटाखों का संग्रह आवासीय क्षेत्र में और मकान के अंदर नहीं होगा
यदि रहवासी क्षेत्र में या दुकान के अंदर कोई व्यक्ति पटाखों का विक्रय करते पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी
जिला कलेक्टर ने 21 से अधिक बिंदुओं के पालन करने आदेश दिए हैं
पूरे अंजड थाना क्षेत्र के अंदर 58 लाइसेंस से धारी फटाका व्यापारी है
जिसमें अंजड़ के अंदर 28 फटाका व्यापारी है
जो नगर अंजड के दशहरा मैदान के अंदर 28 पटक व्यापारी अपनी दुकान लगाकर पटाखों का विक्रय करेंगे
इसको लेकर नगर पालिका को भी दिशा निर्देश जारी किए गए
वहीं कुछ व्यापारियों ने नशा करके आने वाले खरीददार जो हमेशा वाद विवाद करते हैं इनको लेकर भी आपत्ति उठाई जिसको लेकर पुलिस जवान की ड्यूटी लगाने की बात कही वहीं थाना प्रभारी महोदय ने कहा कि 112 गाड़ी की व्यवस्था दशहरा मैदान पर स्थाई रूप से रहेगी
यदि ऐसी कोई स्थिति होती है तो तुरंत ही उसे कंट्रोल किया जाएगा
वही नगर के अंदर त्योहारों को लेकर सभी शांति बनाए रखें और सुख शांति से त्योहार मनाए इसको लेकर भी थाना प्रभारी महोदय ने नगर आम जनता से अपील की है
वही नगर के अंदर दीपावली के दूसरे दिन पड़वा के रोज सराफा बाजार एवं नगर के मुख्य बाजारों में कई लोगों के द्वारा आड़े रॉकेट चलाए जाते हैं जिससे आवा जाहि बंद होकर आवागमन प्रभावित होता है और कई लोग घायल भी हो जाते हैं इसको लेकर भी आपत्ति उठाई गई
वहीं इसको लेकर थाना प्रभारी महोदय ने कहा कि हम नगर में नगर पालिका के माध्यम से सार्वजनिक मुनादी करवाएंगे इस अवसर पर सभी फटाका व्यापारी पुलिस पुलिस थाने अंजड में उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन