विहिप बजरंग दल स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न हुई ।
डही। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के 60 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन योजनानुसार सभी प्रखंड केंद्रों पर षष्ठी पूर्ति स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं जिसकी तैयारी को लेकर डही में प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ । उक्त बैठक नगर स्थित राठौङ धर्मशाला में 27 अगस्त मंगलवार को संपन्न हुई । जिसमें मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष प्रदीप सोनी थे , साथ ही जिला सह मंत्री अनिल दय्या, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख पियुष सोनी, प्रखंड सह मंत्री विक्की वर्मा सत्संग प्रमुख लखन भावसार, समरसता प्रमुख प्रतीक मालवीया, धर्माचार्य प्रमुख जय शर्मा, धर्म प्रसार प्रमुख मृदुल सोनी, यश सोनी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान बैठक में समाज जनों के साथ शिवपंथी प्रमुख भूर सिंह चौहान, गायत्री परिवार से मानसिंह सोलंकी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष भार्गव, मंडल महामंत्री एवं पार्षद शैलेंद्र सोनी, पत्रकार संघ अध्यक्ष डॉ दुर्गेश वर्मा, जयस कार्यकर्ता आयुष बामनिया आदि सभी वर्गों से समाजजन शामिल हुए इस दौरान बैठक में मुख्य वक्ता जिला अध्यक्ष प्रदीप सोनी द्वारा उद्बोधन में बताया कि, विहिप बजरंग दल की स्थापना 60 वर्ष पूर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हुई एवं संगठन की स्थापना का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज के सभी जाति वर्गों में समरसता का भाव रहे व हिंदू मंदिरों की रक्षा, समाज में बढ़ते लव जिहाद, गौ रक्षा, धर्मांतरण पर रोक लगाने व समाज में विपत्ति आने पर सेवा का भाव रखते हुए इस उद्देश्य से कार्य करने हेतु आग्रह किया गया । बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री अक्षय वाणी ने किया एवं जानकारी दी गई आगामी 30 अगस्त शुक्रवार को डही प्रखंड में विहिप स्थापना दिवस कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाएगा जिसमें समाज जनों को आमंत्रण पत्र वितरित कर सभी जाति वर्गों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा।