: जिरन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक छोटा हाथी व एक मोटर साईकल कों जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की
Rajendra Devray
/
Sat, Jan 11, 2025
/
Post views : 269
जीरन :- पुलिस अधीक्षक अकिंत जयसवाल के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिह सिसोदिया नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन मे की गई कार्रवाई
जिरन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिह जादौन के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक छोटा हाथी व एक मोटर साईकल कों जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। जानकारी अनुसार जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिह जादौन के नेतृत्व मे मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुई पुलिस सहायता केन्द्र के समाने हर्कियाखाल फंटा फोरलेन हाईवे रोड़ छोटा हाथी वाहन एमपी 44 एल ए 1230 व 05 काले रंग की प्लास्टिक कट्टो में भरे 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा मय वाहन के किमती 13 लाख 70 हजार रूपये को जप्त कर एवं एक मोटर साईकल नम्बर एमपी 44 एम आर 3991 से पायलेटीगं करने वाले 01आरोपी सहित छोटा हाथी वाहन चालक कुल 02 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण जप्त डोडाचूरा कहाँ से लाया है इस सम्बन्ध में पुछताछ कर विवेचना की जा रही है। नाम आरोपी 01. प्रकाश चन्द्र उर्फ जगदीश पिता शिवलाल धोबी उम्र 33 साल निवासी सावन थाना नीमच सिंटी जिला नीमच 02. शेर मोहम्मद पिता गुलाबशाह फकीर उम्र 40 साल निवासी सावन थाना नीमच सिटी जिला नीमच उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनोज सिह जादौन थाना प्रभारी व टीम का सराहनीय योगदान रहा ।