: स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड़ में दिनांक 1 जुलाई से तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
"दीक्षारंभ समारोह कार्यक्रम आयोजित"
आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वामी अमूर्तानंद शासकीय महाविद्यालय अंजड़ में दिनांक 1 जुलाई से तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का उद्देश्य नव प्रवेशित विद्यार्थियों को नए परिवेश में सहज महसूस करने तथा उनमें संस्थान की विशिष्ट प्रकृति तथा संस्कृति को दिखाने व अन्य छात्रों संकाय सदस्यों के साथ संबंध मधुर बनाने तथा उन्हें व्यापक उद्देश्य तथा स्वयं की खोज की भावना से परिचित कराना है ।
दीक्षाराम कार्यक्रम के प्रथम दिवस मुख्य अतिथि तहसीलदार अंजड सुश्री बबली बरडे उपस्थित थीं।अपने उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहां है कि आप भविष्य की कार्य योजना के साथ सही दिशा में पढ़ाई करें वह अपने लक्ष्य को हासिल करें । दीक्षारंभ कार्यक्रम में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर उमेश कुमार काकेश्वर का स्वागत भाषण हुआ जिसमें महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा विद्यार्थियों को हर प्रकार से वातानुकुलित परिवेश के साथ निर्भीक होकर शिक्षा ग्रहण करने की बात कही तत्पश्चात संकाय कर्मचारियों का परिचय दिया गया। संस्थान का अवलोकन कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर मीतू मोतियानी द्वारा द्वारा कराया गया। आज के दीक्षारंभ कार्यक्रम में बीए/ बीकॉम/ बीएससी के नव प्रवेशित समस्त विद्यार्थी व महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।