अंजड थाने में पदस्थ हेड मोहरीर गजेंद्र चौहान पिता नारायण चौहान की बीती रात हृदयघात से मृत्यु होने पर पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
बड़वानी जिले के नगर अंजड़ के थाने में पदस्थ हेड साहब के पद पर कार्यरत हेड मोहरीर गजेंद्र चौहान पिता नारायण सिंह चौहान निवासी खरगोन कि कल रात हृदय घात सेअचानक मौत होने से पूरा पुलिस परिवार सदमे में है
कल शाम को लगभग 6:30 बजे रोल कल के बाद गजेंद्र चौहान ने थाना प्रभारी महोदय रेवाराम जी चौहान से स्वस्थ में गड़बड़ की शिकायत की
तत्काल उन्हें छुट्टी दे दी और वे घर पहुंचे घर पहुंचने के बाद वह चुना भट्टी अपने स्थित निवास पर आराम कर रहे थे तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ परिजनों ने तत्काल मनोरमा अस्पताल बड़वानी ले गए काफी प्रयासों के बाद भी डॉक्टर श्री चौहान को नहीं बचा पाए
श्री चौहान की उम्र 45 से 46 वर्ष के बीच में थी और पुलिस विभाग में इनका सेवा कल लगभग 15 से 18 वर्ष के बीच रहा है
यह जहां पर भी रहे उनके अच्छे विचार सरल व्यवहार और मिलन सरिता से इन्होंने काफी प्रसिद्धि प्राप्त की और यह हमेशा पुलिस प्रशासन के और जनता के चहते बने रहे
उनके निधन से पूरे पुलिस प्रशासन के अंदर शोक की लहरें हे
पुलिस अधीक्षक जगदीश जी डाबर एडिशनल एसपी श्री बब्बर अंजड़ थाने के थाना प्रभारी रेवाराम जी चौहान पूरे अंजड थाने के स्टाफ और जिला पुलिस के द्वारा श्री चौहान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई है
दोपहर बाद इनका अंतिम संस्कार खरगोन में किया जाएगा वहीं प्रेस परिषद अंजड के वरिष्ठ संरक्षक शिखर चंद पाटनी प्रेस परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र देवराय वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष मानक वडनरे अनिल भावसार सुनील भावसार सुनील निमाड़े रवि शिमेल हेमंत नगझिरिया शकील मंसूरी सुखदेव मालवीय विक्रम चौधरी और पूरी प्रेस परिषद के सभी सदस्यों के द्वारा गजेंद्र चौहान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई है