दिगम्बर जैन समाज के आचार्य श्री विप्रणत सागर जी का आज शाम को कसरावद रोड़ से बड़वानी में मंगल प्रवेश हुआ , जैन धर्म के लोगों ने महाराज की सन्मति जिनिंग उद्योग परिसर में आगवानी कर पाद प्रक्षालन कर आरती उतार कर आशीर्वाद प्राप्त किया ,मुनि श्री इंदौर चातुर्मास के बाद पद विहार करते हुए धार,कागदीपुरा,नालछा,मांडव,मनावर,सिंघाना,होते हुए बड़वानी पधारे है,आचार्य श्री 27 तारीख को प्रातः दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र बावनगजा जी के वार्षिक मेले और मस्तकाभिषेक में अपना सानिध्य प्रदान करने हेतु मंगल प्रवेश करेंगे। बड़वानी के युवा लोगों ने पद विहार में साथ रहे