सेंधवा एक दिन पूर्व हुए नाबालिक बच्ची के साथ अपहरण दुष्कर्म की घटना के बाद नगर सेंधवा में काफी आक्रोश देखने को मिला था पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन जनता का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था जनता ने आरोपी को फांसी की सजा देने और उसके मकान को ध्वस्त करने की मांग की थी एसडीएम सेंधवा के द्वारा आरोपी के मकान को चिन्हाकित करने करने एवं उसके दस्तावेजों की जांच के लिए नगर पालिका सेंधवा को निर्देशित किया गया था नगर पालिका सेंधवा के द्वारा एसडीएम को रिपोर्ट प्रेषित की गई थी आज स्थानीय प्रशासन एव पुलिस बल की उपस्थिती में नगर पालिका सेंधवा के अमले द्वारा आरोपी के मकान को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई मकान जमीजोद किया गया
सेंधवा से शाहबाज खान की रिपोर्ट